सेवानिवृत्ति पर लेक्चर पवन गोयल को किया सम्मानित

by

गढ़शंकर, 31 जुलाई : लेक्चरर तथा जीटीयू के ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार गोयल शानदार सेवाएं निभाने पश्चात सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां से सेवानिवृत्ति हुए। उनकी सेवा निवृत्ति पर गढ़शंकर के होटल ओयसिस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में शिक्षा क्षेत्र से संबंधित तथा समाज सेवी संस्थाओं से संबंधित सख्शियतों द्वारा लेक्चरर पवन कुमार गोयल तथा उनकी पत्नी जानकी अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस समारोह में विशेष रूप से उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमनदीप शर्मा, पेंशनर नेता शाम सुंदर कपूर, बलवंत राम, लेक्चरर नरेश कुमार, लेक्चरर राज कुमार, गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के जिला नेता अमर सिंह टांडा, सुनील शर्मा, प्रितपाल सिंह चौटाला, प्रिंसिपल डा अमनदीप हीरा ने शामिल होकर संबोधित करते हुए पवन कुमार गोयल द्वारा निभाई गई शानदार सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए योगदान तथा समाज सेवा में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस समारोह में श्री अमनदीप शर्मा उप जिला शिक्षा अधिकारी, अमर सिंह टांडा, सुनील शर्मा, प्रितपाल सिंह चौटाला, शाम सुंदर कपूर, लेक्चरर राज कुमार, लेक्चरर नरेश कुमार, प्रिंसिपल डॉक्टर अमनदीप हीरा, समाजसेवी गोल्डी सिंह बीहड़ां, शिंगारा राम भज्जल, बलवंत राम, जीटीयू ब्लॉक गढ़शंकर-2 के अध्यक्ष अश्विनी राणा, नरेश कुमार बीएनओ, हरदीप कुमार, संधू वरियाणवी, प्रिंसिपल डॉक्टर बिक्कर सिंह, जसवीर सिंह रेंजर, भाग सिंह बीआरसी, हरपाल सहोता बीआरसी, राम सरूप बीआरसी, नितिन सुमन, हैड मास्टर संदीप बडेसरों, राजकुमार पीटी, दिलावर सिंह, गगनदीपज थांदी, सरबजीत सिंह हेड मास्टर, रेनू शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार तथा अध्यापकगण उपस्थित थे। फोटो कैप्शन:
पवन कुमार गोयल को सम्मानित करते उप जिला शिक्षा अधिकारी अमनदीप शर्मा व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्वसम्मति से बीनेवाल का बलविंदर सिंह को चुना सरपंच

गढ़शंकर : गांव में आपसी भाईचारा कायम रखते हुए लोगों की कड़ी मेहनत के फलस्वरूप गांव बीनेवाल में सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। सामाजिक कार्यकर्ता राम लुभाया , सरपंच सुभाष चंद्र , नंबरदार पलविंदर...
article-image
पंजाब

महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर का लंदन से क्या है कनेक्शन? !! …घर पर मिली महंगी घड़ियां, परफ्यूम और पर्स

चंडीगढ़ । ड्रग्स के साथ गिरफ्तार पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। इस दौरान एसएसपी अमनीत कोंडल खुद आरोपी महिला पुलिस कर्मी से पूछताछ कर रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीपीएस रहे छह विधायक विधानसभा सदस्यता से दें इस्तीफा: सुरेश कश्यप

शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के बाद छह विधायकों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। ये सीपीएस...
article-image
पंजाब

25 तोले सोना, 10 हजार कैश चोरी : ब्लॉक घोगरा के गांव सैरक में घर मे सेंधमारी कर

दसुहा :दसुहा के ब्लाक घोगरा के गांव सैरक में एक घर मे सेंधमारी कर 25 तोले सोना और 10हजार कैश अज्ञात चोर ले उड़े। सौरव पुत्र जसवीर सिंह ने बताया कि उस के पिता...
Translate »
error: Content is protected !!