सैलून मालिक पर फायरिंग मामले में सात लोगों पर केस, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

by
जगरांव के भैणी गुज्जर चौक पर हुई थी वारदात, दोस्त के कंधे पर लगी गोली; चार आरोपी अभी फरार

जगरांव। गांव भैणी गुज्जर चौक पर सैलून मालिक संदीप सिंह उर्फ सीपी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावरों को शक था कि संदीप सिंह और उसका भाई उन्हें पुलिस के हाथों गिरफ्तार करवा सकते हैं। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

थाना सिधवां बेट के एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार, गांव अक्कूवाल निवासी संदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह हेयर कटिंग का काम करता है। 6 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिए जा रहा था। इसी दौरान भैणी गुज्जर चौक पर उसे अपने दोस्त दिलराज सिंह और बूटा सिंह मिले। वह कार से उतरकर उनसे बातचीत करने लगा।

इसी बीच खुरशैदपुरा की तरफ से काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर तीन युवक पहुंचे और उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बाइक पर सवार होकर आए थे तीन हमलावर

संदीप के बयान के मुताबिक, बाइक तलवाड़ा निवासी कृष्ण सिंह चला रहा था। उसके पीछे बैठे सलेमपुरा निवासी अवतार सिंह उर्फ तारी के पास देसी कट्टा और खुरशैदपुरा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा के पास पिस्टल थी। आरोप है कि तीनों ने उसे जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इस दौरान उसके दोस्त जज सिंह के दाएं कंधे में गोली लग गई। घायल को पहले सिधवां बेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।

पीछा कर कार पर भी किया फायर

संदीप ने बताया कि फायरिंग होते ही वह अपनी स्विफ्ट कार लेकर खुरशैदपुरा की तरफ निकल गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसका पीछा किया और एक और गोली चलाई, जो कार की डिग्गी के दाएं हिस्से में लगी।

नशा तस्करी के शक में पुरानी रंजिश का आरोप

पुलिस को दिए बयान में संदीप ने आरोप लगाया कि खुरशैदपुरा निवासी कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टा को शक था कि वह और उसका भाई गुरदीप सिंह उसे पुलिस के हवाले करवा सकते हैं। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। संदीप का यह भी आरोप है कि कृष्ण सिंह पहले उसके भाई गुरदीप सिंह पर भी गोली चला चुका है। इसी रंजिश में उसे निशाना बनाया गया।

हमलावरों को पनाह देने के आरोप में दो महिलाएं नामजद

संदीप ने गिद्दड़विंडी निवासी मलकीत सिंह, सलेमपुरा निवासी रूपिंदर कौर और अक्कूवाल निवासी जसवंत कौर पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने हमलावरों को पनाह दी थी। पुलिस ने कृष्ण सिंह, अवतार सिंह उर्फ तारी, सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा, कुलदीप सिंह उर्फ बिट्टा, मलकीत सिंह, रूपिंदर कौर और जसवंत कौर के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव कोर्ट के पूर्व सरपंच राकेश कुमार सोनू साथियों सहित आप में शामिल : कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किया गर्मजोशी से स्वागत

शामचौरासी, 14 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के गांव कोर्ट में आम आदमी पार्टी को उस समय और मजबूती मिली, जब गांव के पूर्व सरपंच राकेश कुमार सोनू अपने बड़ी संख्या में समर्थकों और साथियों...
article-image
पंजाब

किसी भी परेशानी से बचने के लिए शुष्क धान ही मंडियों में लाएं किसान : डिप्टी कमिश्नर

जिले की मंडियों में अब तक 1568 मीट्रिक टन धान की खरीद होशियारपुर: 4 अक्तूबर: जिले की मंडियों में धान की खरीद सुचारु एवं निर्विघ्न ढंग से चल रही है तथा अब तक जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

72 घंटे में 10 हजार कंडोम खत्म : विंटर ओलंपिक में एथलीट्स का ‘अनोखा खेल’

नई दिल्ली : मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 में एक अनोखी स्थिति सामने आई है. दरअसल, एथलीट्स विलेज में मुफ्त कंडोम का स्टॉक प्रतियोगिता शुरू होने के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही खत्म हो...
article-image
पंजाब

अदालत में पेश न होने पर भगौड़ा काबू, मामला दर्ज

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने अदालत में पेश न होने के भगौड़ा काबू पुलिस ने उसके खिलाफ मामला कर लिया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के...
Translate »
error: Content is protected !!