सोमभद्रा तट पर पहली बार हरोली उत्सव…. वैसाखी से जुड़ा आयोजन बनेगा खास

by
कलाकारों के ऑडिशन 6 अप्रैल से, 11 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप सोमभद्रा नदी के तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में किया जाएगा। वैसाखी पर्व (14 अप्रैल) से जुड़े इस उत्सव को इस बार प्राकृतिक परिवेश के साथ जोड़ते हुए पहली बार नदी तट पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे आयोजन को पारंपरिक और सांस्कृतिक रूप से और अधिक अर्थपूर्ण स्वरूप मिलेगा।
उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 6 और 7 अप्रैल को स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में आयोजित होंगे। ऑडिशन 6 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे से प्रारंभ होंगे।
मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन कर सकते हैं या ईमेल के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।
वैसाखी से जुड़ा प्रदेश एक एकमात्र राज्य स्तरीय उत्सव
उल्लेखनीय है कि हरोली उत्सव वैसाखी पर्व से जुड़ा प्रदेश का एकमात्र राज्य स्तरीय मेला माना जाता है। वैसाखी पर्व भारतीय परंपरा में बहुआयामी महत्व रखता है। यह सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ सौर नवचक्र का प्रतीक है । रबी फसल की कटाई के रूप में कृषि उत्सव के तौर पर भी मनाया जाता है। वहीं सिख परंपरा में वर्ष 1699 में श्री गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना से जुड़े इस पर्व का विशेष ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। ऐसे में सोमभद्रा नदी के तट पर मेले का आयोजन इस उत्सव को प्रकृति, जल और लोकजीवन से और अधिक गहराई से जोड़ेगा।
यादगार आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि जनसहभागिता के साथ यह राज्य स्तरीय उत्सव यादगार बने और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिले।
भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ
उत्सव का शुभारंभ 11 अप्रैल को जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह परिसर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। 11 से 14 अप्रैल तक आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी। दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक समूहों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
ट्रेड फेयर और खेल प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण
उत्सव के दौरान हरोली मैदान में ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ यह आयोजन वैसाखी के आर्थिक और सामाजिक आयामों को भी मजबूती देगा। इसके अलावा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विभिन्न आयोजनों से सजेगा उत्सव
उत्सव में पशु मेला, डॉग शो और बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कपड़े उतारकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर गई मंदिर….देवी मां की मूर्ति उठाकर लगाई तालाब में छलांग…

हैदराबाद : एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की जांच में एक अजीब मोड़ आया है। अधिकारी अब उस मंदिर की मूर्ति की तलाश कर रहे हैं जिसे महिला कथित तौर पर अपनी मौत से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 55वें दिन डल्लेवाल को चढ़ाया ग्लूकोज़ : केंद्र दुआरा बातचीत को तैयार होने पर डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने पर दी थी सहमति -प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार 14 फरवरी को करेगी बैठक –

संगरूर :  केंद्र सरकार 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी, जिसमें उनकी मांगों पर चर्चा की जाएगी। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का 20 जनवरी को गरनोटा में होगा आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे अध्यक्षता

मैगा चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ बनेंगे दिव्यांगता प्रमाण पत्र एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में 20 जनवरी (शनिवार) को भटियात विधानसभा क्षेत्र के गरनोटा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम से राष्ट्रीय स्तर पर युवा सोच को मंच :  नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा किया जाएगा जिला स्तर पर जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव का आयोजन

शिमला 13 फरवरी – नेहरू युवा केंद्र शिमला ,युवा मामले विभाग भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव का आयोजन किया जाता है । इसका आयोजन तीन चरण में किया जाता है...
Translate »
error: Content is protected !!