सोलन जिला कारागार में महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत

by
एएम नाथ। सोलन :  सोलन जिला कारागार में हत्या के आरोप में बंद अंडर ट्रायल एक महिला कैदी की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला न्यायिक हिरासत में चल रही थी। उस पर वर्ष 2016 में हत्या का आरोप लगा था। मामले की न्यायिक जांच बिठा दी गई है।पुलिस के अनुसार जेल अधिकारियों से सूचना मिली कि किशना देई (52) पत्नी गुरदयाल गांव खलग डाकघर पट्टा महलोग तहसील कसौली जिला सोलन को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मृतका कसौली थाना में पंजीकृत अंडर ट्रायल केस में 8 दिसंबर 2016 आईपीसी की धारा 302, 323 में न्यायिक हिरासत में थी। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला भेजा गया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि महिला कैदी की मौत के मामले में न्यायिक जांच बिठा दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने बुलाई हाई लेवल बैठक : नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का विरोध जारी

नई दिल्ली : हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून में कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन की गूंज केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र की पंजाब की प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा खुलासा : सनी-बॉबी को मिला कुछ नही…किसको सौंप दी सारी जमीन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद से ही उनकी संपत्ति के बंटवारे को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। गत 24 नवंबर 2025 को 89 साल के लिजेंड्री एक्टर ने इस दुनिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
Translate »
error: Content is protected !!