सोशल मीडिया पर डाली राष्ट्र विरोधी पोस्ट, आरोपी सुलेमान गिरफ्तार; 12 जून तक पुलिस रिमांड पर

by
 पांवटा साहिब :  सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सुलेमान को पांवटा पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोपहर बाद आरोपी को पांवटा साहिब अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे 12 जून तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं।
                        सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले सुलेमान (44) मूल निवासी ग्राम अब्दुल्लापुर बेहट, उत्तर प्रदेश पिछले काफी वर्षों से बद्रीपुर में परिवार सहित रहता है। सुलेमान पर आरोप है कि उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टूटे हुए जहाज के टुकड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के साथ देश विरोधी पोस्ट डाली थी।
सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी भाषा वाली पोस्ट और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भी आम जनमानस की भावनाओं को भड़काने वाली भाषा का प्रयोग करने के आरोप हैं। इसकी शिकायत 27 मई को पांवटा थाना में दर्ज कर दी गई थी। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर को पंजाब यूनिवर्सिटी से बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का तीन वर्षीय कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिली : प्रिंसिपल डाक्टर परविंदर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर को इसी सत्र से बीएससी मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी का तीन वर्षीय कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज साहब के घर से चोरी हुए मात्र 2 सेब, पड़ताल में लग गया पूरा पुलिस विभाग

पाकिस्तान से इस बार ऐसी खबर आई है कि सुनकर पहले तो हंसी आएगी फिर गुस्सा और आखिर में बस सिर पीटने का मन करेगा। मामला सिर्फ दो सेब का है मगर वहां की...
पंजाब

मुफ्त लड़ूंगा केस कहा संसद तिवाड़ी ने : लोगो की जायज जमीनें कब्जाई पंजाब सरकार ने तो

सासंद मनीष तिवारी ने गांव गुड़ा में मीटिंग दौरान किया एलान अगर कुराली, 31 जुलाई: पब्लिक कोर्डिनेशन सैल प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन एवं हल्का खरड़ के सेवादार कमलजीत सिंह चावला के नेतृत्व में विधान...
Translate »
error: Content is protected !!