स्कूल में छठी बार चोरी : पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं रुकी चोरी की घटनाएं

by
गढ़शंकर, 28 जुलाई : गढ़शंकर शहर में चोरों का तांडव जारी है और पुलिस इन चोरों पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। गढ़शंकर के कन्या विद्यालय में चोरों ने छठी बार पंखे चोरी कर लिए। थाना गढ़शंकर पुलिस को दी शिकायत में प्रिंसिपल मंजीत कौर ने बताया कि 26 जुलाई को सफाई कर्मचारी स्कूल के कमरे और लाइब्रेरी की सफाई करने आए तो देखा कि चोरों ने स्कूल की लोहे की ग्रिल तोड़कर स्कूल से पंखे चोरी कर लिए हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि 24 जुलाई को भी चोरों ने 6 पंखे चोरी कर लिये थे, जिसकी शिकायत पहले ही की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय को समय-समय पर दानदाताओं द्वारा दिये गये आर्थिक सहयोग से छात्रों की सुविधा के लिए जरूरत अनुसार सामान खरीदा जाता है और चोर इन सामानों को चोरी कर ले जाते हैं, जिससे दानदाता भी पुलिस की ढ़ीली कारगुजारी से नाराज हैं। प्रिंसिपल ने पुलिस से इन चोरों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। इस संबंध में एसएचओ थाना गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने कहा कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
 कैप्शन… चोरों द्वारा स्कूल की लोहे की ग्रिल दिखाती प्रिंसिपल मंजीत कौर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस आस्ट्रेलिया (पंजाब चैप्टर) के महासचिव अश्वनी बावा का लुधियाना पहुंचने पर सम्मान 

विदेशों की धरती पर कड़ी मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन कर रहा एनआरआई भाईचारा: पवन दीवान लुधियाना, 3 अपील: भारतीयों और खासकर पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर विदेशों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 विमानों के करतबों ने किया आश्चर्यचकित : वायु सेना के एयर शो के दूसरे दिन भी उमड़े हजारों लोग

हवा में कलाबाजियों और अलग-अलग फॉर्मेशन्स से दिखाया अदभुत कौशल एएम नाथ। सुजानपुर 26 मार्च। भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
पंजाब

एनडीए में शामिल हो सकती हे यह पार्टियां :

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव की चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा की कोशिश एनडीए को विस्तार देने की है। चुनाव के नजदीक आते देख चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!