स्कूल स्वास्थ्य  कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों का किया जाए ऑनलाइन संकलन : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के  तहत विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यकलापों का ऑनलाइन  संकलन   किया जाए।
वे आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित ज़िला स्तरीय समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
मुकेश रेपसवाल ने स्कूल स्वास्थ्य  कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता  रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली सभी गतिविधियों को और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उपायुक्त ने प्रभारी ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को स्कूल स्तर पर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यकलापों को  ऑनलाइन संकलन के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि स्कूल स्वास्थ्य  कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्यारह   स्वास्थ्य मानक   निर्धारित किए गए हैं।
विद्यार्थियों में सभी संबंधित विषयों में  जागरूकता लाने के लिए उपमंडल  स्तर पर  एसडीएम की निगरानी में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाए।
बैठक में प्रभारी ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  ने अवगत किया  कि ज़िला के विभिन्न 487 माध्यमिक विद्यालय, उच्च विद्यालय और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 964 हेल्थ वेलनेस एम्बेसडर को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में स्वास्थ्य मानकों  के प्रति जागरूकता लाने को लेकर विद्यालय स्तर पर 3133  सत्र आयोजित कर 114436 छात्रों को  विभिन्न गतिविधियों का हिस्सा बनाया गया है ।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल महाजन ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए अभियान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा रखा ।
बैठक  में कार्यवाही का संचालन ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज ने किया। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के अधिकारियों ने वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।
उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण डॉ. जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, प्रभारी ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  डॉ. कविता बिजलवान, प्रभारी आईसीडीएस अमर सिंह वर्मा, ज़िला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ व अजय कुमार बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 घंटे चली मुठभेड़ : कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को लगी गोली, घायल, गिरफ्तार

गुरदासपुर : पंजाब के गुरदासपुर में 4 घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रणजोध बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गोली भी लगी है। पुलिस घर से ही उसके पीछे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरा कमांडो शशि ठाकुर को सेना मेडल वीरता से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दीं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

एएम नाथ। कांगड़ा : वीरभूमि कांगड़ा के निवासी पैरा कमांडो शशि ठाकुर को सेना मेडल वीरता से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर केंद्र सरकार की प्रदर्शनी के तीसरे दिन राष्ट्र निर्माण पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

शिमला 09 नवंबर – केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के तीसरे दिन शिमला के जनसामान्य ने बढ़-चढ़...
Translate »
error: Content is protected !!