स्टार्ट-अप स्थापित कर उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ें युवाः राज्यपाल

by

युवा उद्यमी दंपती के प्रयासों की सराहना की

एएम नाथ। शिमला : युवा उद्यमी सिद्धार्थ लखनपाल और गौतमी श्रीवास्तव ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। दोनों युवा उद्यमियों ने ‘बुरांश’ स्टार्ट-अप स्थापित किया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे आकर स्टार्ट-अप स्थापित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों को नौकरी ढंूढने की बजाय नौकरी देने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने युवा दंपती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नामी प्रतिष्ठानों में नौकरी छोड़ने के बाद दोनों ने अपना स्टार्ट-अप शुरू किया और वह युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि युवा उद्यमी दंपती शिक्षित युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे, तब कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करे – प्रतिभा सिंह

हमीरपुर :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इंद्रदत्त लखनपाल और सुधीर शर्मा कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए। वह जन्मजात कांग्रेसी थे और मतदाताओं पर...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

चीन का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर : दस लाख बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा

धर्मशाला : तिब्बती युवाओं ने आज धर्मशाला में चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाकर चीन सरकार के पर अत्याचारों के आरोप लगाते हुए  गुस्सा  जताया।  युवाओं ने तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की। ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में किया शुभारम्भ

डिजिटल लाइब्रेरी में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत रोहित भदसाली।  बिलासपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर में राज्य की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में काटे 1,500 बाइकर के चालान -पुलिस ने हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर कसा शिकंजा

मंडी : पजांब और अन्य राज्यों से हिमाचल आ रहे बाइकर्स द्वारा हुड़दंग मचाने और नियमों की अवहेलना पर मंडी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बाईकर्स की रेस पर मंडी पुलिस ने ब्रेक लगाई है। नियमों...
Translate »
error: Content is protected !!