भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे, तब कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करे – प्रतिभा सिंह

by

हमीरपुर :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इंद्रदत्त लखनपाल और सुधीर शर्मा कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए। वह जन्मजात कांग्रेसी थे और मतदाताओं पर पकड़ के कारण जीत गए।  हमीरपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रतिभा ने कहा कि बड़सर में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव प्रचार को कम समय मिला।

उन्होंने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को भी अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित रहने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने से परहेज करने को कहा।  प्रतिभा सिंह ने परिवारवाद को तूल देने पर भाजपा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे, तब कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करे।  भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने बेटे अनुराग को आगे लाया था। प्रतिभा सिंह ने दो टूक कहा कि भाजपा पहले अपना घर संभाल ले।  एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है, इसलिए छह उपचुनाव में से चार कांग्रेस ने जीते हैं, अब कांग्रेस तीनों उपचुनाव फिर जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में छोटे-मोटे मतभेद आमने-सामने बैठकर निपटा लिए जाते हैं। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस विधायक अनीता वर्मा भी उनके साथ मौजूद रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईरान का सबसे बड़ा दावा : PM ऑफिस पर मिसाइल हमला, नेतन्याहू गायब

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स  ने दावा किया है कि उसने अपने ताजा मिसाइल हमले में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस को निशाना बनाया है। IRGC का कहना है कि यह एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NSUI (कांग्रेस) से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय जीता पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, अनुराग दलाल ने रचा इतिहास

पं पीयू स्टूडेंट काउंसिल इलेक्शन में प्रेसिडेंट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार अनुराग दलाल के सिर जीत का सेहरा सज गया है। वह पीयू के नए सरताज बन गए हैं। मतगणना के दौरान अनुराग दलाल...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 पेटी शराब बरामद : हिमाचल प्रदेश से आ रहा था ट्रक शराब से भरकर, नारनौल में जाट गुवानी के पास आबकारी विभाग ने पकड़ा

नारनौल : नारनौल के जाट गुवानी के पास 152डी टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 200 पेटी 750 एमएल और 100 पेटी पव्वा की आबकारी विभाग ने जब्त की है। हिमाचल प्रदेश से ट्रक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश : अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन

एएम नाथ :  शिमला, 01 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायकों की पेंशन से जुड़ा एक अहम संशोधन विधेयक बुधवार को पेश किया गया। इसके तहत अब दलबदल के कारण अयोग्य ठहराए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!