स्टार बॉलर रेणुका ठाकुर के लिए हिमाचल प्रदेश के CM का बड़ा एलान, फोन पर बात कर एक करोड़ देने का किया वादा

by

एम नाथ : शिमला l भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता. भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत को चैंपियन बनाने में हर खिलाड़ी का महत्वपूर्ण रोल रहा, ये सिर्फ फाइनल की बात नहीं बल्कि पहले मैच से हर खिलाड़ी लड़ती हुई आ रही थींl

हिमाचल प्रदेश की रेणुका ठाकुर ने भी भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. उनके इस योगदान के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें 1 करोड़ रुपये ईनामी राशि देने की घोषणा की l

CM ने की रेणुका से फोन पर बात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद रेणुका सिंह से फोन पर बात भी की. उन्होंने रेणुका को जीत की बधाई देते हुए कहा कि देश की बेटियों ने दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है. मीडिया रिपोर्ट में उनके हवाले से बताया गया कि उन्होंने रेणुका को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि हिमाचल की बेटी का टीम में खेलना पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने रेणुका से बात करते हुए ही कहा कि राज्य सरकार उन्हें 1 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि देगी l

रिपोर्ट में मुख्यमंत्री के हवाले से बताया गया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच आधा देखा और फाइनल आधे से ज्यादा. उन्होंने महिलाओं का क्रिकेट मैच पहली बार देखा. सीएम ने कहा कि रेणुका सिंह ने वो सपना पूरा कर दिखाया जो पहाड़ की लगभग हर बेटी देखती है. संघर्ष करते हुए, उनसे जीतकर वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनना, ये देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव है. रेणुका ने दिखाया कि विश्वास और जूनून हो तो हर सपना पूरा किया जा सकता है l

रेणुका के परिवार की तरफ से गाँव के लिए भोज

आप समझ सकते हो कि जब देश का हर शख्स वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मना रहा है तो उन खिलाड़ियों के घर पर क्या माहौल होगा, जिनकी बेटियां मैच खेल रही थी. रोहड़ू में रेणुका के घर में भी जश्न का माहौल था. आज उनके परिवार की तरफ से गांव के लिए भोज का आयोजन किया गया l

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ : पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, एक गैंगस्टर घायल

मोहाली :  मोहाली में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य : आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा  :  मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र को कोसने की बजाय प्रदेश के विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एक साल बाद मंत्री बनाया और एक माह बाद भी नहीं दिया विभाग , केंद्र हिमाचल के साथ कर रही है पूरा सहयोग, लोगों को गुमराह करना बंद करे सरकार एएम नाथ। शिमला :   ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों में रिश्वत के लेनदेन की शिकायत को डायल करें टोल फ्री नंबर 1950 – DC जतिन लाल

ऊना, 30 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया के...
Translate »
error: Content is protected !!