स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा पर ऊना में 15 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

by
एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा पर बुलाई बैठक
ऊना : स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा कार्यक्रम ऊना विकास खण्ड में 15 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे विकास खण्ड की विभिन्न पंचायतों में अलग-अलग विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने आज यहां रथ यात्रा के कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस दौरान कार्यक्रम का रूट चार्ट भी जारी किया गया तथा विभिन्न विभागों को विस्तृति गतिविधियों के बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को ‘ऊना शिखर की ओर’ थीम पर 15 अप्रैल को रामपुर, कुठार खुर्द, कुठार कलां, सुनेहड़ा व आवादा बराना में कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। जबकि 16 अप्रैल को समेकित बाल विकास परियोजना को ‘कन्या से कल्याण’ थीम पर जनकौर, झूडोवाल, नंगड़ां, फतेहपुर व खानपुर में, 17 अप्रैल को संतोषगढ़, सनोली, माजरा, मलूकपुर व बीनेवाल में कल्याण विभाग ‘वृद्धों का सम्मान समाज का उत्थान’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके अलावा 19 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘स्वस्थ ऊना समृद्ध ऊना’ थीम के अन्तर्गत अजौली, छतरपुर, रायपुर सहौड़ा व मैहतपुर में कार्यक्रम देंगे। 20 अप्रैल को ‘किसान कल्याण’ थीम के अन्तर्गत कृषि व बागवानी विभाग चड़तगढ़, उदयपुर, बडेहड़ा, सासन व लमलैहड़ा में, 22 अप्रैल को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा ‘युवा शक्ति नशा मुक्ति’ थीम पर मैहतपुर, झखेड़ा, बनगढ़, व भटोली में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एसडीएम ने बताया कि 23 अप्रैल को भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में बहडाला, देहलां अप्पर व लोअर, भड़ोलियां कलां व चताड़ा में ‘देव संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति’ थीम पर, 24 अप्रैल को परिवहन विभाग ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ थीम पर बसोली, मदनपुर, मलाहत व टब्बा में, 26 अप्रैल को ग्रामीण विकास विभाग ‘स्वच्छता ही सेवा है’ थीम के तहत एमसी पार्क ऊना, अरनियाला अप्पर व लोअर, कोटला कलां अप्पर व लोअर में, 27 अप्रैल को ‘खाद्य सुरक्षा जीवन रक्षा’ थीम पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग अजनोली, डंगोली, बरनोह, समूरकलां व लमलैहड़ी में, 28 अप्रैल को पुलिस विभाग ‘महिला सुरक्षा’ थीम पर कुरियाला, झम्बर, नंगल सलांगड़ी, चलौला व धमांदरी में, 29 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग ‘सम्पर्क से सम्पन्नता’ थीम पर डठवाड़ा, बड़साला, टक्का, कोटला खुर्द व नारी में, 30 अप्रैल को शिक्षा विभाग ‘शिक्षा में गुणवत्ता’ थीम पर ऊना, लाल सिंघी, झलेड़ा, रैंसरी व बसाल अप्पर में तथा पहली मई को औद्योगिक विभाग द्वारा ‘स्वरोजगार आजीविका का आधार’ थीम के अन्तर्गत बसाल लोअर, तियूड़ी, बदोली, बटूही तथा पनोह में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में कानून व्यवस्था पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख : DC जतिन लाल ने दिए सख्त निर्देश …भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के हथियार लाइसेंस तुरंत निलंबित कर किए जाएंगे हथियार जब्त : DC जतिन लाल

ऊना, 20 नवंबर. ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले का भव्य आगाज, उपमुख्यमंत्री ने की राज्य स्तरीय दर्जे की घोषणा

रोहित जसवाल।  बंगाणा (ऊना), 5 जून. ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले का गुरुवार को भव्य आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री नरसिंह मंदिर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

साईबर क्राइम के खिलाफ रहें हर समय जागरूक : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 16 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के पूर्व वाईस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने रेडक्रॉस कार्यालय में तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
Translate »
error: Content is protected !!