स्वां नदी पर 35 करोड़ के पुल का मंत्री हरजोत बैंस ने किया शिलान्यास : भलड़ी-मेहंदपुर को जोड़ेगा नया पुल

by

नंगल :   गांव भलड़ी के समीप स्वां नदी पर 35.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 511  लंबे हाई लेवल पुल का पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिलान्यास किया।

 पुल बनने से स्वां नदी के दोनों और भलड़ी,  मेहंदपुर-खेड़ा कलमोट व अन्य गांवों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी होने के साथ ही श्री आनंदपुर साहिब हल्के के   गांवों और गढ़शंकर हल्के के बीत इलाके को सीधा लाभ मिलेगा। इस दौरान पर कैबिनेट मंत्री ने बताया कि  चार अक्टूबर को 20 करोड़ रुपए की लागत से कलितरां से प्लासी तक 333 मीटर लंबे पुल व सात अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि के प्रकाश पर्व पर बेला ध्यानी से प्लासी तक 180 मीटर लंबे 12 करोड़ रुपए के पुल का शिलान्यास किया जाएगा।

उन्हीनों कहा कि तीनों पुलों के बनने से लोगों को मुख्य मार्ग से इन गांवों तक पहुंचने में समय की बड़ी बचत होने के साथ ही आना जाना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलों से जुड़ी लगभग 11 किलोमीटर सड़कें भी चौड़ी की जाएंगी जिनकी चौड़ाई 18 फीट होगी।

इसी तरह सरसा नंगल में छह करोड़ रुपए की लागत से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक फुटब्रिज बनाया जा रहा है।  जबकि अजौली में सस्पेंशन ब्रिज व राष्ट्रीय राजमार्ग का काम भी शीघ्र शुरू होगा।

कैबिनेट मंत्री बैंस ने कहा कि हलके में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई व खेल के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। चंगर क्षेत्र में 80 करोड़ की लागत से लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के जरिए पानी पहुंचाने का काम जारी है। नंगल को ब्लाक का दर्जा दिया गया है व नया नंगल में शीध्र  नया पुलिस थाना स्थापित किया रहा है। कीरतपुर साहिब का सौंदर्यीकरण, नंगल शहर के लिए पीने के पानी का बड़ा प्रोजेक्ट व सब्जी मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शेड भी बनाए जा रहे हैं।

उन्हीनों बताया कि हिमाचल से पंजाब में आकर दशकों से बड़ा नुकसान करती आ रही स्वां नदी के चैनलाइजेशन के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार है जो दर्जनों गांवों को हर वर्ष बाढ़ से होने वाले भारी नुकसान से बचाएगा।  इसके इलावा 25 नए खेल मैदान तथा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब मल्टीस्पेशलिटी पार्क में खेलों की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

        इस समय  जिला प्रधान डॉ. संजीव गौतम, ब्लाक प्रधान राकेश भलड़ी, पंचायत समिति चेयरमैन राकेश चौधरी  आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्यूटी पर गैर हाजिर रहने वाले चुनावी स्टाफ के खिलाफ दर्ज करवाई जाएगी एफ.आई.आर, अब तक 71 कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो चुकी है शुरु

चुनाव स्टाफ गंभीरता व निष्पक्षता से निभाए चुनावी ड्यूटी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की कोविड टैस्टिंग रिपोर्ट को ही मिलेगी मान्यता, जाली दस्तावेज सामने आने पर संबंधित अस्पताल/लैब व प्राप्तकर्ता पर भी दर्ज होगी एफ.आई.आर...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त मोटर देने के बावजूद छह-छह दिनों तक लोगों को पीने वाले पानी से रखा जा रहा वंचित: निमिषा मेहता

। 6 दिनों से पीने का पानी नहीं मिल रहा था गांववासियों को गढ़शंकर, 14 जून – गढ़शंकर के गांव लसाड़ा में 6 दिनों से बंद पड़ी पेयजल सप्लाई को चालू कराने के बाद...
article-image
पंजाब

छात्रवृत्ति के संबंध में स्कूलों और कॉलेजों के सत्यापन के लिए तहसील भलाई अफसर गढ़शंकर तजिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में लगाया कैंप

गढ़शंकर। छात्रवृत्ति के संबंध में स्कूलों और कॉलेजों के सत्यापन के लिए तहसील भलाई अफसर गढ़शंकर तजिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में बब्बर अकाली खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील...
article-image
पंजाब

सरपंच व पंच के पदों के लिए उप चुनाव 27 जुलाई को : आशिका जैन

– ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने उप चुनाव संबंधी शेड्यूल के बारे में दी जानकारी – नामांकन प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू, मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक बैलट पेपर से होगा होशियारपुर/दलजीत...
Translate »
error: Content is protected !!