हत्या के 6 मामलों में वांछित : गैंगस्टर जस्सा हप्पोवाल काउंटर इंटेलिजेंस-जालंधर ने किया गिरफ्तार, 2 पिस्तौल भी बरामद

by

जालंधर : काउंटर इंटेलिजेंस-जालंधर ने कुख्यात गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद हुए हैं। जस्सा हप्पोवाल विदेश स्थित गैंगस्टर सोनू खत्री का गुर्गा है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ट्वीट कर दी है।
जस्सा हप्पोवाल हत्या के 6 मामलों में वांछित था, जिसमें जालंधर ग्रामीण के गांव भोजोवाल में मां और बेटी की सनसनीखेज दोहरी हत्या और अन्य जघन्य अपराध शामिल थे। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

गैंगस्टर सोनू खत्री का है करीबी : गैंगस्टर करणजीत सिंह जस्सा हप्पोवाल के बारे में जानकारी देते हुए DGP पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर सोनू खत्री के इशारों पर काम करता था। DGP पंजाब गौरव यादव ने जानकारी दी कि सोनी खत्री जोकि इस समय विदेश में है, गैंगस्टर करणजीत सिंह जस्सा उसका काफी करीबी था और उसके लिए काम करता था। जस्सा सोनू की गैंग के प्रमुख गैंगस्टरों में से एक है। पंजाब के अलग-अलग थानों में जस्सा के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं।
नवांशहर के एसबीएस नगर का राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री इन दिनों ब्राजील में छिपा हुआ है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद इसी साल अप्रैल 2023 में खुफिया सूत्रों ने विदेश में छिपे गैंगस्टरों की लिस्ट जारी की थी जिसमें सोनू खत्री का नाम भी शामिल था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना का उद्देश्य जी.एस.टी के अंतर्गत नियमों के पालन को यकीनी बनाना: डिप्टी कमिश्नर

उपभोक्ता कोई भी सामान खरीदने के समय विक्रेता से बिल जरुर करे प्राप्त होशियारपुर, 01 सितंबर: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से टैक्स चोरी को रोकने के लिए...
article-image
पंजाब

लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा नि:शुल्क विशाल चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा लायंस क्लब ग्रेटर दसूहा द्वारा बाबा बर्फानी लंगर हॉल, दसूहा में आयोजित नि:शुल्क विशाल चिकित्सा जांच शिविर अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ नहाने पत्नी को लेकर गया प्रयागराज…..लड़कियों को फांसकर करता था खेल -इधर फूट गया पाप का घड़ा

राजधानी पटना में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन लड़कियों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने रविवार देर रात कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी...
Translate »
error: Content is protected !!