हथियारों के प्रदर्शन पर लगाई पाबंदी : सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों का प्रदर्शन करने पर तीन पर अलग-अलग थानों में मामले दर्ज

by

नवांशहर। जिला पुलिस द्वारा जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए हथियारों के सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने पर पाबंदी के आदेशों संबंधी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले बीते दिनों थाना सिटी पुलिस द्वारा गैंगस्टर पारू के खिलाफ सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों का प्रदर्शन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि कहीं भी कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके लोगों में भ्रम व डर का माहौल पैदा न कर सके। जिसके चलते पुलिस द्वारा मामले को लेकर सख्ती करी जा रही है। थाना सदर नवांशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बैरसिया के रहने वाले रोहित बद्धण द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर असला की फोटो लगाने संबंधी सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह बलाचौर पुलिस द्वारा गांव चणकोआ के रहने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दिग्विजय की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट जो राणा बलाचौर के नाम पर चल रहा है पर असला सहित फोटो अपलोड करी गई है। जिसके चलते पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर ही एक सिंह मनिंदर आईडी के संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार उक्त नाम वाली आईडी के संचालक द्वारा हथियारों सहित फोटो अपलोड की गई है। हालांकि पुलिस को आईडी संचालक का पता व असली नाम नहीं पता चल पाया है। जिसके चलते फिलहाल पुलिस द्वारा सिंह मनिंदर आईडी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फोटो अपलोड करने वाले द्वारा यह भी लिखा गया है कि फीलिंग सुपर इन राहों। जिसके चलते पुलिस द्वारा यह मामला राहों थाना में ही दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई संदीप सोनी ने जिला रैड क्रास सोसायटी को 62 पल्स आक्सीमीटर किए भेंट

होशियारपुर : आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई. संदीप सोनी की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए जिला रैड क्रास सोसायटी  को 62 पल्स आक्सीमीटर भेंट  किए गए। आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा सिंघु बॉर्डर के लिए गढ़शंकर से 35वां जत्था किया रवाना

गढ़शंकर :  कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बीबी सुभाष मट्टू की अगुवाई में 35वां किसान जत्था आज...
article-image
पंजाब

ठगी : महिला व उसके पति का चलाकी से एटीएम बदला और एक लाख 10 हजार की ठगी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव मैहिंदवानी की महिला व उसके पति से खन्ना में एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम बदल लिया और महिला व उसके पति को करीव एक लाख...
article-image
पंजाब

50 ग्राम हेरोइन सहित युवक ग्रिफ्तार 

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने बीत इलाके के गांव  युवक को 50 ग्राम हेरोइन सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी सुरेंदर लाबां के दिशा निर्देशों पर डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों पर एसएचओ...
Translate »
error: Content is protected !!