हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों का अहम योगदान : पवन दीवान

by

गोल्फ लिंक स्थित सोढ़ी क्रिकेट अकादमी की तरफ से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे

लुधियाना, 27 अक्तूबर : खेल हमारे शारीरिक व मानसिक विकास में अहम योगदान डालते हैं और एक अच्छा खिलाड़ी भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए हर समय तैयार रहता है। यह शब्द जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान पवन दीवान ने हंबड़ा रोड स्थित गोल्फ लिंक में सोढ़ी क्रिकेट अकादमी में विनोद चितकारा के नेतृत्व में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहे। इस दौरान उनके साथ इंद्रजीत कपूर, हैप्पी कपूर और रोहित पाहवा भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, दीवान ने अकादमी की ओर से आयोजित किए जा रहे शानदार टूर्नामेंट की प्रशंसा की, जिसमें अंडर-18 से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी 8 टीमों में अपना शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों द्वारा दिखाई जा रही खेल भावना की भी प्रशंसा की और कहा कि खेल हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूती प्रदान करते हैं। हमारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है।

गौरतलब है कि इस 15 दिवसीय क्रि केट टूर्नामैंट में अंडर-18 से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी 8 टीमों में हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में 2 पूल बनाए गए हैं। इसमें 8 टीमों को विभाजित किया गया है।

रविवार को जीएनएसए अकादमी व सोढ़ी क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच के दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहली पारी में जीएनएसए अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए, 39.4 ओवर में 10 विकेट के नुक्सान पर 280 रन का टारगेट अपनी विरोधी टीम को दिया। जबकि सोढ़ी अकादमी चंडीगढ़ की टीम 38 ओवर में 10 विकेट खोकर 120 स्कोर ही बना सकी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज़िला भाषा दफ़्तर होशियारपुर ने करवाए ज़िला स्तरीय शानदार कविता गायन और साहित्य सृजन प्रतियोगिताएं

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के मार्गदर्शन, भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह ज़फ़र के दिशा-निर्देश और ज़िला भाषा अधिकारी होशियारपुर जसप्रीत कौर की अगुवाई में पंजाबी भाषा और संस्कृति...
article-image
पंजाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे…पंजाब की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता : चंडीगढ़ के मामले में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में स्वतंत्र प्रशासक नियुक्त करने के केंद्र के प्रस्ताव को लेकर पंजाब का राजनीतिक माहौल बेहद गर्म है। इसे लेकर बीजेपी को जबरदस्त आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब...
article-image
पंजाब

ग्रामीण मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर : दिहाती मजदूर सभा गढ़शंकर द्वारा पूर्व डीईओ प्यारा सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री पंजाब हेतु एसडीएम गढ़शंकर की मार्फत पंजाब के भूमिहीन व साधन हीन ग्रामीण मजदूरों की बुनियादी मांगों को पूरा...
Translate »
error: Content is protected !!