हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 30 को

by
हमीरपुर 27 दिसंबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें साढे 16 हजार रुपये से लेकर साढे 19 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो उपरोक्त योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह हिमाचली स्थायी प्रमाण पत्र तथा अपने अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

90 लाख से नवनिर्मित अंब बस अड्डे का 28 जुलाई को बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे लोकार्पण

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर मैहतपुर में एक करोड़ रुपए उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे ऊना: उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर आज जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के 45 मील में भयानक सड़क हादसा: कार के साथ टकराई बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

एएम नाथ। धर्मशाला : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर आज दोपहर को एक भयानक हादसा पेश आया है। जहां पर एक तेज रफ्तार बाइक कार से जाकर टकरा गई। जिसमें की बाइक सवार दोनों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा : टीहरा के ऐतिहासिक किले के इतिहास और इसके रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी भी ली

एएम नाथ। सुजानपुर 17 जनवरी। जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपूर्व देवगन ने संभाला मंडी के DC का कार्यभार

एएम नाथ। मंडी, 1 फरवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी अपूर्व देवगन ने आज वीरवार को उपायुक्त मंडी के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। अपूर्व देवगन इससे पहले जिला...
Translate »
error: Content is protected !!