90 लाख से नवनिर्मित अंब बस अड्डे का 28 जुलाई को बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे लोकार्पण

by

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर मैहतपुर में एक करोड़ रुपए उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे
ऊना: उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर आज जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिक्रम सिंह ठाकुर 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे अंब में 90.70 लाख रूपए की लागत से बने अंतर्राज्यीय बस अड्डा जनता को समर्पित करेंगे। यह बस अड्डा 4 कनाल 6 मरला भूमि पर बनाया गया है, जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। बस अड्डे पर 10-15 बसों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी।
प्रवक्ता ने कहा कि उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर सायं 5 बजे इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर में एक करोड़ रुपए की शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। वह 13.16 लाख रूपए की लागत से निर्मित पंप घर और अटेंडेंट रूम, 35.24 लाख रूपए से बने आरसीसी ओवर हैड जल भंडारण टैंक तथा 10.96 लाख रूपए से निर्मित दो हाई मास्ट लाइट का उद्धघाटन करेंगे।
उन्होंने कहा कि उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर में 7.66 लाख रूपए से बनने वाले शॉपिंग बूथ तथा 33.31 लाख रूपए से बनने वाली खुली नालियों के ऊपर प्रीकास्ट स्लैब की आधारशिला भी रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता में बाप-बेटे ने तेजधार हथियार से व्यक्ति पर किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

एएम नाथ। चंबा : सिहुंता थाना के तहत एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान व्यक्ति को सिर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी के विधायकों को निष्कासित कर अपनी सरकार बनाने की कर रही है साज़िश : जयराम ठाकुर

हिमाचल की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है, अपनी सरकार बचाने के हथकंडे अपना रहे हैं मुख्यमंत्री , विधायकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या कर रही है सरकार एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेले में लंगर लगाने की अनुमति देंगे एसडीएम, फीस भी एसडीएम के पास ही जमा करनी होगी

ऊना : 23 जुलाईः चिंतपूर्णी नवरात्र मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लापता लड़की का धर्म परिवर्तन आरोपित समुदाय ने भी कराया…. सरासर गैर कानूनी : पुलिस पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पांवटा साहिब में जो कुछ भी हो रहा है। वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस जिस तरीके से पीड़ित परिवार के साथ ज्यादती कर...
Translate »
error: Content is protected !!