हरोली से दिल्ली के लिए शुरू हुई एचआरटीसी की पहली लग्जरी बस, पहले ही दिन सभी 39 सीटें फुल

by

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी, ऊना से दिल्ली का किराया 1138 रुपये तय

रोहित जसवाल : ऊना, 15 नवंबर। हरोली क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने दिल्ली के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली बस अड्डे से पहली लग्जरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेवा शुरू होते ही यात्रियों में उत्साह देखने को मिला और ऑनलाइन बुकिंग के दौरान 39 सीटों वाली बस की सभी सीटें बुक हो गईं।

### पहले ही दिन सभी सीटों की बुकिंग

बस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होते ही यात्रियों ने टिकट बुक करवाने शुरू कर दिए। शाम पांच बजे तक 32 सीटें बुक हो चुकी थीं और बाद में सभी 39 सीटें बुक हो गईं। निगम के अनुसार आगामी दिनों के लिए भी बुकिंग शुरू कर दी गई है।

### रात 8:15 बजे हरोली से चलेगी बस

एचआरटीसी की यह बस हरोली से ऊना होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। बस हरोली से रात 8:15 बजे रवाना होगी और रात 9 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद रात 12 बजे चंडीगढ़ तथा सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में बस दिल्ली से रात 9:27 बजे रवाना होकर सुबह 5 बजे हरोली पहुंचेगी। ऊना से दिल्ली तक का किराया 1138 रुपये निर्धारित किया गया है।

### दिल्ली के लिए चलेंगी 22 लग्जरी बसें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र के लोग लंबे समय से दिल्ली के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब यह मांग पूरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में 87 लग्जरी बसें हैं और प्रदेश से दिल्ली के लिए कुल 22 लग्जरी बसें संचालित होंगी।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार, कटड़ा, धर्मशाला और मनाली सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए भी निगम की लग्जरी बस सेवाएं उपलब्ध हैं।

### ऊना में चल रहीं 51 इलेक्ट्रिक बसें

अग्निहोत्री ने बताया कि ऊना में पहले ही 51 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। ऊना और हरोली डिपो इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार आने वाले समय में एचआरटीसी के बेड़े में एक हजार और इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का प्रयास कर रही है।

इसके अलावा 100 छोटी, मिनी और मिडी बसों के साथ 250 डीजल बसें भी निगम के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल को हरित राज्य बनाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

### हरोली की 14 पंचायतों को मिले ई-रिक्शा

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हरोली विकास खंड की 14 ग्राम पंचायतों को ई-रिक्शा भी सौंपे और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन ई-रिक्शा के माध्यम से पंचायतों में घर-घर जाकर कचरा एकत्र किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में 14 पंचायतों को ई-रिक्शा उपलब्ध करवाए गए हैं। भविष्य में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। हरोली को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पंचायतों के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 1 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला – देवेंद्र भुट्टो

ऊना, 23 मई – जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र भुट्टों ने पिपलू मेले के सफल आयोजन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

रोहित भदसाली।  नादौन 30 सितंबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंजीनियर के ठिकानों से 3.28 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा : आय से 140% अधिक संपत्ति मिली

एसवीयू की पांच ठिकानों पर छापेमारी; पटना के फ्लैट से 31.42 लाख रुपये नकद, पत्नी के बैंक खातों में 1.29 करोड़ जमा होने के दस्तावेज मिले पटना। बिहार में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने...
Translate »
error: Content is protected !!