हर स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान: ब्रम शंकर जिंपा

by

रक्तदान कर मानवता के सेवा में डाला जा सकता है योगदान
होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए क्योंकि यह किसी का जीवन बचा सकता है। वे आज इक तेरा सहारा संस्था की ओर से बस स्टैंड होशियारपुर में लगाए गए रक्तदान कैंप का उद्घाटन करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हमारे नौजवान रक्तदान कैंप जैसे आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं जो कि सही मायने में सच्ची समाज सेवा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित होना चाहिए और रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान डाला जा सकता है। उन्होंने इस दौरान लोगों को भविष्य में भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में लोगों की ओर से किए गए रक्तदान ने कई अनमोल जिंदगियों को बचाया है। इस दौरान उन्होंने रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करवाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर श्री वरिंदर शर्मा बिंदू, श्री सुमेश सोनी, श्री वरिंदर दत्त वैद, श्री पंकज, श्री हरमन जस्सी, श्री मोहन, श्री गौरव जैन, श्री ऋषि कुमरा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत,सीमा पर फेंसिंग स्थानांतरित करने की सहमति…किसान अब बिना किसी रुकावट के हजारों एकड़ भूमि पर खेती कर सकेंगे : मुख्यमंत्री मान

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को सीमा क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित बॉर्डर सिक्योरिटी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डंगोरी बीत में दो घरों के ताले तोड़ कर अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी की कानों की वालिया चुराई

गढ़शंकर।  बीती रात चोरों ने डंगोरी गांव में एक बंद घर के दरवाजे और घर में पड़े बक्सों के ताले तोड़ कर सोने व चांदी का एक एक जोड़ा कानों की वालिया और अन्य...
article-image
पंजाब

स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती : जानें रिक्तियां और आवेदन के लिए योग्यताएं

फरीदकोट :   बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज फरीदकोट ने स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bfuhs.ac.in. के माध्यम से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिहुंता का नितिन राणा बना जिला कल्याण कम प्रोबेशन अधिकारी – प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर चमकाया भटियात का नाम 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा का परिणाम 2024 सोमवार को जारी किया। जिसमें जिला चंबा भटियात विधानसभा के सिहुंता के नितिन राणा ने एचएएस परीक्षा पास...
Translate »
error: Content is protected !!