हलाला के नाम पर महिला से उसके जेठ व ननदोई ने किया रेप : पुलिस ने किया आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

by

मुरादाबाद : मुरादाबाद सदर के कोतवाली इलाके में हलाला के नाम पर एक महिला से उसके जेठ व ननदोई ने रेप किया। महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया था। पीड़ित महिला ने अपने पति सहित 8 लोगों की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि ढाई साल पहले उसका निकाह नावेद उर्रहमान से हुआ था। शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद एक बेटा भी हुआ । इसी साल जुलाई के महीने में उसके पति ने तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई। कुछ दिनों बाद परिजनों के समझाने पर महिला वापस अपनी ससुराल लौट आई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे तीन तलाक का हवाला देते हुए उसे हलाला की शर्त बताई। उसे बताया गया कि अगर तुम हलाला कराओगी तभी तुम्हारा दोबारा निकाह नावेद से होगा। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि हलाला के नाम पर उसके जेठ उवेदुरहमान और ननदोई फकरुद्दीन ने जबरदस्ती उसके साथ रेप कर दिया। पीड़ित महिला ने पति, जेठ, ननदोई सहित आठ ससुरालियों की पुलिस से शिकायत की।
एसपी क्राइम सुभाष चन्द्र गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया, सदर कोतवाली में एक महिला के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें महिला की ओर से उसके पति व ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तलाक देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही जेठ और ननदोई द्वारा हलाला के नाम पर उसके साथ रेप का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पूरी घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव का शंखनाद : आप राज्य का खजाना लूटकर दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार पर खर्च कर रही : सुखबीर बादल

श्री मुक्तसर साहिब :  श्री मुक्तसर साहिब में माघी मेले में शिरोमणि अकाली दल ने भी रैली के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी जागीर सिंह

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी जागीर सिंह ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी...
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

ऊना : सीएमओ ऊना डॉ. मंजू बहल ने जानकारी दी है कि ऊना जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में...
article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी राठां के अड्डा झूगियां में चुनावी कार्यालय का उदघाटन

गढ़शंकर: शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां के चुनावी कार्यालय अड्डा झूगियां का उदघाटन पूर्व सरपंव महंत अशोक अचलपुर ने किया। इस दौरान शिरोमणी अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील चौहान...
Translate »
error: Content is protected !!