हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

by
रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने के इस मामले की अब 16 दिसंबर को आगामी सुनवाई होगी।
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की विशेष खंडपीठ ने सरकार की ओर से जमा करवाई गई धनराशि की कैलकुलेशन शीट को अगली सुनवाई पर अदालत में पेश करने के आदेश दिए है। सोमवार को सरकार की ओर से दायर की गई अर्जी पर सुनवाई हुई। सरकार ने इसमें अगस्त 2023 के आदेशों में परिवर्तन करने की गुहार लगाई थी। इसमें अदालत ने सरकार को अपफ्रंट प्रीमियम को ब्याज सहित जमा करने के आदेश दिए थे। सरकार ने अदालत को बताया कि अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर 64 करोड़ रुपये और 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित अदालत में जमा कर दिए गए हैं। कुल 93 करोड़ 96 लाख सात सौ साठ रुपये हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में जमा कराए गए हैं। अदालत ने सरकार को इस मामले में अलग से अर्जी दायर करने के आदेश दिए हैं।
                 सेली हाइड्रो कंपनी ने सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कंपनी ने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि कंपनी की ओर से जमा किया गया अपफ्रंट प्रीमियम वापस नहींं किया गया है। एकल जज की पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए सरकार को प्रीमियम ब्याज सहित वापस करने के निर्देश दिए थे। सरकार ने एकलपीठ के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी। डबल बेंच ने भी सरकार को इस पैसे को जमा करने के निर्देश दिए। अदालत के बार-बार समय देने के बाद भी सरकार ने पैसा जमा नहीं किया। सेली कंपनी की ओर से ऊर्जा विभाग के सचिव के खिलाफ अनुपालना याचिका दायर की गई है, उसी कै मद्देनजर न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने हिमाचल भवन को अटैच करने के आदेश पारित किए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट रेंक मिला वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को

एएम नाथ। शिमला सुक्खू सरकार ने शिमला जिला को एक और कैबिनेट रेंक से नवाज़ दिया है। लोकसभा चुनाव के तुरन्त बाद अब वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को भी कैबिनेट मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के दलोह, कुठेड़ा बेलां और केंट प्राथमिक स्कूल बंद : स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कुल 11 विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में भेजा

ऊना। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से दस से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया के तहत ऊना जिले में तीन प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस : हरियाणा विधानसभा चुनाव

चंडीगढ़, 3 नवंबर :   हरियाणा के विधानसभा चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में धांधली के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।  कुछ रोज पूर्व ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए साल के मौके पर इंटक द्वारा कैलेंडर जारी

लुधियाना, 1 जनवरी: पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) की ओर से नए साल 2026 के अवसर पर प्रधान स्वर्ण सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के...
Translate »
error: Content is protected !!