हिमाचल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले : गलत खानपान सबसे बड़ा कारण – चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई किए खुलासे

by

एएम नाथ।  नेरचौक( मंडी) :   हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। मंडी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के दो दिवसीय राज्य चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई खुलासे किए। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर चिकित्सकों को संबोधित करते हुए अटल मेडिकल विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी के उपकुलपति प्रो. सुरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत सभी देशों से अधिक डाॅक्टर हर साल तैयार करता है।

                देश में इस समय 700 मेडिकल काॅलेज हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में देशभर में उत्तम है। यहां पर 834 लोगों पर एक चिकित्सक है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का औसत प्रति चिकित्सक 1,000 लोग हैं। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के प्रति निरंतर हो रही हिंसक घटनाओं पर चिंता जताई। कोलकाता का जिक्र भी किया और कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल एक्शन लेने की जरूरत है।  मंडी जिले के रहने वाले चिकित्सक टीसी महंत ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हृदयघात के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गलत खानपान से ऐसा होने लगा है। युवा जंक फूड को त्याग कर पहाड़ की ताजी हवा में अपने आप को ढालें। उन्होंने कहा कि जहां देश भर में हृदयघात के मामले ज्यादा उम्र के लोगों में देखने को मिल रहे हैं। हिमाचल में युवाओं में बढ़ते मामलों के प्रति कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है। यह बेहद खतरनाक है।

इस मौके पर प्रख्यात चिकित्सा 80 वर्षीय डॉ. मरवाह को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मंडी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. करणबीर सिंह ने प्रो. सुरेंद्र कश्यप को सम्मानित किया। आयोजन सचिव डॉ. मंजुल शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित, डॉ. हरीश बहल को भी उनके सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। ज्योति प्रज्जवलन के साथ शुरू हुए इस अधिवेशन को गीत कुंज के कलाकारों ने सरस्वती वंदना से आगे बढ़ाया।  इस मौके पर प्रख्यात चिकित्सक डॉ. हरेंद्र बाली ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति आ गई है। पहले जो सर्जरी चीरफाड़ से हुआ करती थी, जिसमें जोखिम होता था, अधिक आयु के लोगों को वंचित रहना पड़ता था। अब वह पुरानी बात हो गई है। अब बिना किसी चीरफाड़ से हर तरह की सर्जरी संभव है। अब मरीजों को कई कई दिन अस्पताल में भर्ती नहीं रहना पड़ता।

सम्मेलन में स्मारिका का  विमोचन :  सम्मेलन में विशेषज्ञों ने नवीनतम चिकित्सा पद्धति पर 30 से अधिक लेक्चर प्रस्तुत किए। डॉ. जय इंद्र पाल सिंह की ओर से संपादित स्मारिका हिम मेडिकॉन 2024 का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर सभी प्रतिभागी चिकित्सकों को मंडी के चार सौ साल पुराने त्रिलोकीनाथ मंदिर का चित्र स्मृति चिह्न के तौर पर भेंट किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुजारी ने क्यों कहा – मां चामुंडा क्षमा नहीं करेंगी : इंदिरा गांधी ने बेटे संजय को अगले ही दिन खो दिया

1977 में इंदिरा गांधी की पराजय का जिम्मेदार संजय गांधी को माना गया था. इमरजेंसी की तमाम ज्यादतियां भी संजय के मत्थे गई थीं. जनता लहर के बाद मान लिया गया था कि नेहरू-गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में जल्द शुरू होगी दालचीनी की खेती, तनोह से शुरू होगा शुभारंभ – वीरेंद्र कंवर

ग्राम पंचायत सिंहाणा किसानों के लिए आयोजित किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिविर ऊना, 25 सितंबर – कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहाणा में किसानों के लिए आज एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक : लक्षित परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा करें अधिकारी : चंद्र कुमार

एएम नाथ। ज्वाली,20 जुलाई। कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं क्षेत्र की लम्बित मांगों के दृष्टिगत लोक निर्माण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

285 नशीली गोलियों और बिना नंबरी मोटरसाइकिल के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर: थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो आरोपियों से 285 नशीली गोलियां और एक नशीला मोटरसाइकिल बरामद कर मामला दर्ज किया है उक्त आरोपियों के विरुद्ध लूट खसोट करने का मामला भी पहले...
Translate »
error: Content is protected !!