हिमाचल प्रदेश में आयी आपदा पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन के बीच महत्वपूर्ण बैठक

by

एएम नाथ। चम्बा : नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन जी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई भीषण आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
श्री हर्ष महाजन जी ने माननीय मंत्री को प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की स्थिति से अवगत कराया तथा इनका शीघ्र पुनर्निर्माण कराने का अनुरोध किया। बैठक में यह सहमति बनी कि राज्य में प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
श्री गडकरी जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिमाचल प्रदेश में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों, सड़कों और पुलों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था पुनः सुचारु हो।
यह बैठक हिमाचल प्रदेश के विकास और आपदा राहत प्रयासों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 222 टॉपर विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया : ऐच्छिक निधि से 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की –

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2024’ में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गहरी खाई में जा गिरी बाेलेरो कैंपर : 2 की मौत व तीसरे की हालत गंभीर

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रोहडू उपमंडल की खाबल सड़क पर गत रात्रि करीब पौने 11 बजे एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जलभराव से बचाव को नगर निगम मुस्तैद, एडीसी की निगरानी में चला सफाई अभियान

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जुलाई। बरसात के मौसम को मद्देनज़र रखते हुए नगर निगम ऊना द्वारा शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज...
Translate »
error: Content is protected !!