होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा : पुलिस ने छापामारी कर 6 को किया गिरफ्तार

by

मानसा। पंजाब के मानसा जिले के सरदूलगढ़ के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर छापामारी करते पुलिस ने होटल मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना इंचार्ज सरदूलगढ़ गणेश्वर कुमार शर्मा ने बताया कि शहर के मेन रोड पर स्थित होटल रॉयल विला में काफी समय से गैर-कानूनी और अन्य प्रकार की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस को मिली सूचना पर कार्रवाई करते इंस्पेक्टर पुष्पिंदर कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड करते होटल के कमरों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर पुष्पिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने होटल का संचालक सुनील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने उपरांत पुलिस द्वारा तफ्तीश के आधार पर पांच अन्य लोगों हरियाणा के रोड़ी वासी सतनाम सिंह, गांव चोटिया वासी खुशप्रीत सिंह , गांव फतेहपुर वासी खुशप्रीत सिंह, गांव शेखपुरिया वासी महावीर और गांव करंडी वासी विकास कुमार को नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

याद रहे कि कुछ दिन पहले भी पुलिस ने शैलर रोड पर एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे पर छापामारी करते कार्रवाई की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला सहित 2 जासूस गिरफ्तार : पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी : पंजाब पुलिस को लगी भनक

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP)...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के कानून संशोधन पर बाजवा का गंभीर आरोप

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब प्रबंधन और नगरपालिका संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम, 1920 की...
article-image
पंजाब

Shaheed Bhagat Singh and his

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.23 : A panel discussion under the Presidentship of District Governor Ally. Vivek Sahni was organized here today at the local Shiraz Hotel by Alliance Club International District 119 on the martyrdom...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!