होला मोहल्ला से पहले गड्ढों से मुक्त हो जाएगा  एसबीएस नगर-होशियारपुर रोड,  सांसद तिवारी के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिया भरोसा

by

रोपड़/नवांशहर, 25 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और बंगा को जोड़ने वाली 54.50  किलोमीटर लंबी सड़क का करीब 38 किलोमीटर लम्बा शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) और होशियारपुर को आपस में जोड़ने वाला रोड आगामी होला मोहल्ले से पहले गड्ढों से मुक्त हो जाएगा।

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर और बंगा को जोड़ने वाली 54.50  किलोमीटर लंबी सड़क की दयनीय हालत के संबंध में लिखे पत्र के संदर्भ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें यह भरोसा दिया है। सांसद  के पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर जिलों के बीच पड़ती करीब 38 किलोमीटर लम्बी सड़क को पैच वर्क के जरिए रिपेयर किया जा रहा है, जो आगामी होला मोहल्ला से पहले यातायात के लिए बेहतर बन जाएगी। इसके अलावा,  37.33 किलोमीटर (28.40 व 9.43) लम्बी इन दोनों सड़कों को मजबूत बनाने हेतु 39.22 करोड़ रुपए का एस्टीमेट भी सरकार के पास आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए विचाराधीन है।जबकि जिला रोपड़ के अंतर्गत आने वाले 16.77 किलोमीटर लंबी सड़क के तीसरे हिस्से को विकसित करने का काम पहले से चल रहा है, जो मार्च 2021 तक मुकम्मल कर लिया जाएगा।  जिस सम्बन्ध सांसद तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास हेतु अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा है कि हल्के की तरक्की हेतु फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉमरेड रघुनाथ सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित समागम में सैकड़ों लोगो ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर :  कॉमरेड रघुनाथ सिंह के पैतृक गांव बीनेवाल बीत में सैकड़ों लोग उनकी चौथी बरसी के समागम में पहुंच के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू), भारतीय...
article-image
पंजाब , समाचार

गैंगस्टर हैप्पी बाबा गिरफ्तार : एक .30 बोर स्वचालित पिस्तौल के साथ एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद – हैप्पी बाबा ने माना कि अमृतसर के क्षेत्र में कम से कम 100 अवैध हथियार बेचे

जालंधर:    पंजाब पुलिस ने हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की गिरफ्तारी के साथ राज्य में योजनाबद्ध लक्ष्य हत्याओं को रोक दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया।  आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!