₹37 लाख के कथित फ्रॉड लोन मामले में बैंक अधिकारियों पर संरक्षण देने के आरोप

by

जोगिन्द्रा बैंक के खिलाफ NABARD में शिकायत, भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने का आरोप

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के ऋण मामले में कार्रवाई की मांग, हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने उठाए सवाल

एएम नाथ। सोलन : पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के मुख्य सतर्कता अधिकारी को शिकायत भेजकर जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के कुछ अधिकारियों पर कथित वित्तीय अनियमितताओं के बावजूद कार्रवाई न करने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत पशु आहार निर्माण परियोजना के लिए स्वीकृत करीब ₹31.05 लाख के ऋण मामले में जांच के दौरान बकाया राशि ₹37 लाख से अधिक पाई गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि दो फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्टों में गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कारण बताओ नोटिस, प्राथमिकी दर्ज करने तथा मामले को फ्रॉड रिस्क ग्रुप के समक्ष रखने की सिफारिश की गई थी, लेकिन करीब 15 माह बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत में शाखा प्रबंधक जगदीप शर्मा, एजीएम कुलदीप सिंह, सहायक प्रबंधक विक्रम चौहान सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही ऋणी सुशील कुमार, संबंधित पटवारी और अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी स्वतंत्र जांच कराने का आग्रह किया गया है।
अधिवक्ता शर्मा ने यह भी कहा है कि 10 फरवरी 2025 को कथित गारंटर द्वारा दस्तावेजों में हेरफेर संबंधी शिकायत दी गई थी, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। इसके अलावा 7 जुलाई 2026 को ऋणी द्वारा वन टाइम सेटलमेंट (OTS) के लिए आवेदन दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ता ने NABARD से स्वतंत्र आपराधिक जांच, विभागीय कार्रवाई तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत स्वीकृत ऋणों का फॉरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने ग्राम पंचायत पधर साहो में सामुदायिक भवन व खेल परिसर की रखी आधारशिला

70 लाख की लागत से निर्मित होगा जजरेड से सनोटी संपर्क मार्ग : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। खेलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 हजार का ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया, अब साल में 3 लाख रुपये कमा रहे : अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार से मिल रहा आर्थिक स्वावलंबन

मण्डी :  हिमाचल प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति व जनजाति के बेरोजगारों युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से सुगम एवं सस्ती दर पर ऋण एवं अनुदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोचिंग सेंटर बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत पर बड़ा एक्शन : LG वीके सक्सेना ने 2 अधिकारियों पर कार्रवाई को दी मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली में जुलाई 2024 में ओल्ड राजेन्द्र नगर स्थित राउज कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में 3 छात्रों की मौत के मामले में अब फायर विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!