1 करोड़ 73 लाख से बनने वाले पार्किंग भवन में 120 गाड़ियों को मिलेगी पार्किंग सुविधा : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने डलहौजी में रखी पार्किंग भवन की आधारशिला

by
पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा डलहौजी : विक्रमादित्य सिंह
एएम नाथ। चम्बा/डलहौजी  :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने 21 फरवरी को डलहौजी में चर्च बैलून रोड पर एक करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्किंग भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के अलावा नगर परिषद डलहौजी के अधिकारी व पार्षद गण तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डलहौजी शहर अंग्रेजों द्वारा बसाया गया एक ऐतिहासिक खूबसूरत पर्यटक स्थल है यहां पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को हर एक प्रकार की सुविधाएं तथा आकर्षक गतिविधियां प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि डलहौजी में एक करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्किंग भवन में लगभग 120 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा विकसित होगी, जिससे निकट भविष्य में यहां आने वाले पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय वासियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस पार्किंग परिसर के समीप भविष्य में अर्बन हट्स बनाए जाएंगे जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए आकर्षक व आरामदायक आवास उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक व सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है इस कड़ी में डलहौजी क्षेत्र में रोपवे की संभावनाओं को भी तलाशा जाएगा ताकि इस क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधाओं में इजाफ किया जा सके। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा उन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। आशा कुमारी ने शहरी विकास मंत्री का डलहौजी में पार्किंग परिसर की सौगात देने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व शहरी विकास मंत्री जय बिहारी लाल खाची के पश्चात विक्रमादित्य सिंह पहले शहरी विकास मंत्री हैं जो डलहौजी में आकर न केवल ठहरे बल्कि स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उन्हें हल करने के लिए पहल भी की। आशा कुमारी ने स्थानीय इलाका निवासियों की ओर से शहरी विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी के अलावा नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन, नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय वासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

300 पौधे लगाए जाएंगे : DC राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

दियोली मछली बीज पालन केंद्र में लगाए जाएंगे 300 पौधे ऊना: 18 अगस्तः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज दियोली फिश फार्म में पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आने वाले कुछ दिनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एलर्जली बिल्डिंग के चरण-2 की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : 6 मंजिलों के भवन में 3 मंजिलें पार्किंग के लिए, 2 मंजिलों में सचिवालय कार्यालय और अन्य सुविधाएं होगी उपलब्ध

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में ऐतिहासिक एलर्जली भवन के चरण आधारशिला रखी। परियोजना की अनुमानित लागत 19.72 करोड़ रुपये है और इसे अप्रैल, 2026 तक पूर्ण कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या, जनहित में खन्ना ने मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया मामला : आम आदमी पार्टी सरकार की सुस्त चाल, पंजाब की जनता बेहाल : खन्ना 

होशियारपुर 30 सितंबर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भट्ठा कालोनी मुकेरियां में पिछले 6 माह से पेयजल की समस्या से परेशान लोगों की आवाज को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पर स्ट्रेचर से मंच पर लाए गए डल्लेवाल : राकेश टिकैत ने टोहाना में भरी हुंकार – महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़

खनौरी बॉर्डर / टोहाना :   किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 40 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनकी हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट और पंजाब सरकार उन्हें लगातार...
Translate »
error: Content is protected !!