1 का शव बरामद : चम्बा के मंगला में खड्ड में नहाने उतरे दो युवक डूबे,

by

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के मंगला में खड्ड में नहाते समय दो युवक डूब गए। इसमें एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा लापता है। पुलिस टीम लापता की तलाश कर रही है। बुधवार को जिले के चुराह क्षेत्र के चांजू क्षेत्र के 2 युवक मंगला स्थित ओडरा खड्ड में नहाने उतरे थे। अचानक गहरे पानी में डूब गए। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुलतानपुर चौकी की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद सर्च अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक युवक का शव बरामद हो गया है जबकि दूसरे युवक कि तलाश जारी है।

चंबा में खड्ड में डूबे दो युवक, एक का मिला शव

एएम नाथ। चम्बा
जिला चम्बा की मंगला पंचायत की ओड़रा खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई है। घटना सुबह 11:00 बजे के करीब की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंच स्थिति को भांपते हुए तुरंत सुल्तानपुर पुलिस चौकी, अग्निशमन विभाग को अवगत करवाया। मौके पर पहुंची टीमों ने ग्रामीणों संग मिल कर खड्ड में डूबे युवकों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन आरंभ किया। जिसमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी पहचान नितेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा के रूप में हुई है। जबकि, दूसरा युवक लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस और स्थानीय लोग लगातार जुटे हुए हैं।
जानकारी अनुसार बुधवार सुबह 11:00 बजे चुराह उपमंडल के चांजू गांव के दो युवक नितेश पुत्र प्रकाशो निवासी चरड़ा और अंकू मंगला पंचायत की ओड़रा खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे।
पानी की गहराई का सही अनुमान न होने पर अंकू अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगे। युवक के पानी में हाथ-पांव मारने पर बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गया। लेकिन, उसे बचाने के चक भी डूबने लगा।
बताया जा रहा है कि दोनों को डूबता देख खड्ड में नहाने के लिए पहुंचे अन्य युवा भाग खड़े हुए। महज कुछ युवकों ने दोनों को बचाने के लिए तुरंत स्थानीय ग्रामीणों को अवगत करवाया।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर तुरंत पुलिस, अग्निशमन विभाग को अवगत करवाया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों संग मिल कर लापता युवकों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया।
स्थानीय युवकों जीत कुमार, राज कुमार और एक अन्य युवक ने दोपहर 12:30 के करीब कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद किया और उसे खड्डु के किनारे पर पहुंचाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा।
वहीं, दूसरे युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान अभी भी जारी है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक नितेश चंबा कॉलेज में अंतिम वर्ष का छात्र है, जो भद्रम में क्वार्टर लेकर रहता है। जबकि, अंकू अपने पिता के साथ मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सीय परामर्श लेने के बाद अपने दोस्त नितेश के क्वार्टर में छोड़ उसके संग नहाने के लिए निकला था।
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि खड्ड में नहाने उतरे दो युवकों की मौत हो गई है। एक शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि, दूसरे लापता युवक की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के अधिसूचित किये पांच पद : आयुष विभाग ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित वर्ग से

बैच आधार पर भरे जाने हैं ये पद, पात्र उम्मीदवार 5 मार्च से पहले रोजगार कार्यालय में करवाएं नाम दर्ज जोगिन्दर नगर, 15 फरवरी: निदेशक आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश ने भूतपूर्व सैनिक श्रेणी आश्रित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जम्मू में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर से की औपचारिक भेंट

एएम नाथ। जम्मू : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज जम्मू में अब्दुल रहीम राथर, विधानसभा अध्यक्ष जम्मू और कश्मीर विधानसभा से औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित – अधिनियम के प्रति जनसाधारण को किया जाए जागरूक : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। चंबा,18 दिसंबर :   उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 व नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार के पास न तो कोई ठोस उद्योग नीति है और न ही प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट विज़न

एएम नाथ । धर्मशाला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पूर्व उद्योग मंत्री एवं भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने हिम एमएसएमई फेस्ट को लेकर जमकर निशाना साधा है।  बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान...
Translate »
error: Content is protected !!