1 जून तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार -प्रसार का विशेष अभियान

by
ऊना : प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 18 मई से 01 जून तक विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी अरूण पटियाल ने बताया कि इस विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला के विकास खंड ऊना व अंब के विभिन्न गांवों में जाकर सांस्कृतिक दलों के कलाकारों द्वारा लोगों को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं बारे अवगत करवाया जाएगा।
अरुण पटियाल ने बताया कि विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत 18 मई को अंब, अंब टिल्ला, रैंसरी व झलेड़ा से विशेष प्रचार अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 मई को सिद्ध चलेहड़, भटेहड़, पनोह व बसाल में, 20 मई को घेवट बेहड़, भगड़ाह, अरनियाला लोअर व अरनियाला अप्पर में, 21 मई को ज्वार, पोलियां पुरोहितां, टब्बा व टक्का में, 22 मई को राजपुर जसवां, सपौरी, कोटला कलां लोअर व कोटला कलां अप्पर में, 23 मई को घंगरेट, गिंदपुर मलौण, नंगल सलांगड़ी व नारी में, 24 मई को चौआर, जबैहड़, धमांदरी व डठवाड़ा में, 25 मई को लडोली, रिपोह मिसरां, रायपुर सहोड़ां व खानपुर में विशेष प्रचार अभियान आयोजित किया जाएगा।
डीपीआरओ ने बताया कि इसके अलावा 26 मई को खरोह, ज्वाल, लाल सिंगी व बसोली में, 27 मई को सूरी, दियाड़ा, बड़साला व चताड़ा में, 28 मई को कुठियाड़ी, ठठल, बटूही व त्यूड़ी में, 29 मई को भैरा, सतोथर, डंगोली व अजनोली में, 30 मई को छपरोह, सारड़ा, समूरकलां व लमलैहड़ी में, 31 मई को त्याई, चुरूडू, झंबर व कुरियाला में और 01 जून को अंदोरा अप्पर, अंदोरा लोअर, चलोला व बरनोह में विशेष प्रचार अभियान आयोजित किए जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुर्की रोकने के लिए सुक्खू सरकार ने 64 करोड़ किए जमा : अब नहीं होगी हिमाचल भवन की नीलामी

रोहित राणा। शिमला : हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सेली कंपनी को 64 करोड़ रुपये अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर अदा न करने पर उतनी ही संपत्ति के हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-अथेड़ रूट पर फिर ब्रेक : परिवहन व्यवस्था पर भाजपा का निशाना “बस नहीं है, कहां से भेजूं”, आरएम के बयान पर गरमाई सियासत

चंबा-अथेड़ रूट पर फिर नहीं पहुंची एचआरटीसी बस, विद्यार्थी व ग्रामीण परेशान परिवहन मंत्री के दावों पर भाजपा का सवाल रंजीत ठाकुर। लचोड़ी (चंबा) : {चंबा-अथेड़ रूट पर मंगलवार को भी हिमाचल पथ परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 मार्च को होगा आवाकारी यूनिटों का आवंटन , 6  मार्च तक ली जाएंगी निविदाएं – कंवर शाह देव कटोच

एएम नाथ। चंबा, 4 मार्च :     उप-आयुक्त राज्य कर व आबकारी कंवर शाह देव कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए नीलामी-सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से ज़िला में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप पठानिया 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का करेंगे लोकार्पण

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी चंबा, 10 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ककीरा में 12 दिसंबर को कुडेरा-ककीरा उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण...
Translate »
error: Content is protected !!