1 पिस्तौल, 5 कारतूस और फर्जी आधार कार्ड समेत खरड़ पुलिस ने एक गिरफ्तार किया

by

खरड़ :  पुलिस ने एक व्यक्ति को  अवैध पिस्तौल, पांच कारतूसों और फर्जी आधार कार्ड समेत गिरफ्तार किया है। डीएसपी-1 खरड़ कर्ण सिंह संधू ने बताया कि सिटी खरड़ पुलिस के एसएचओ के नेतृत्व में एएसआई संजय कुमार पुलिस पार्टी समेत सीआईए वाले कट पर मौजूद थे।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना लाइसेंसी अवैध असलहा लेकर कार में घूम रहा है। पुलिस पार्टी ने हरियाणा नंबर की कार को रोककर उसमें सवार गुरअजीतपाल सिंह वासी मलोट को काबू करके उसके पास से अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए। आरोपी से की गई पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी द्वारा दिया गया आधार कार्ड जाली है जबकि उसका असली नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लव वासी गांव नागोके है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और बाद में धारा 465,471, 474 जोड़ी गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ठंडे मीठे जल और छोले पूरी का लंगर लगाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर जिले के गांव खरौदी में सरपंच सीमा, डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष मलकीत सिंह, नौजवान सभा, एनआरआई और समूह नगर निवासियों के सहयोग से ठंडे मीठे जल और छोले...
article-image
पंजाब

पिता पर 19 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप, घर के पीछे 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन मिला शव

बेटी ने मां को फोन पर बताया था- पिता खोद रहे हैं गड्ढा; संपर्क टूटने के बाद मां को हुआ शक, JCB से खुदाई में मिला शव अमृतसर। अमृतसर में एक दिल दहला देने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट प्रतिशत ज्यादा सीटें कम : BJP और RJD के आंकड़ों में इतना अंतर कैसे; वोट चोरी का दावा कितना सच

बिहार में चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इसमें एनडीए को भारी बहुमत मिला है। बीजेपी ने अकेले दम पर 89 सीटें हासिल की हैं। हालांकि वोट शेयर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे...
Translate »
error: Content is protected !!