1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी…. पन्नू का दावा दुनियाभर के यात्रियों में मचा देगा हड़कंप

by

भारतीय एविएशन सेक्टर पिछले कुछ दिनों से लगातार बम की अफवाहों का सामना कर रहा है. इस बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट में बम विस्फोट की धमकी दी है. पन्नू ने हवाई यात्रा करने वालों से कहा है कि 1 से 19 नवंबर तक वे एयर इंडिया की फ्लाइट में ना बैठें. पन्नू ने दावा किया है कि इस दौरान एयर इंडिया की उड़ान पर हमला हो सकता है. ये चेतावनी खासतौर पर अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों के लिए जारी की गई है. पन्नू ने ये धमकी 1984 सिख विरोधी दंगों की 40वीं बरसी से पहले दी है.

इंडिया टुडे के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक पन्नू ने पिछले साल भी लगभग इसी समय ऐसी ही धमकी जारी की थी. पन्नू की ताज़ा धमकी ऐसे समय आई है, जब भारत में कई एयरलाइन्स को बम विस्फोट के धमकी भरे कॉल आए हैं. अब तक ऐसी सभी धमकियां अफवाह निकली हैं.

पन्नू की धमकी ऐसे समय में भी आई जब कनाडा और भारत के रिश्तों के बीच तनाव और बढ़ गया है. आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या सहित खालिस्तानी तत्वों को निशाना बनाने के कनाडा के आरोपों के बाद भारत और कनाडा राजनयिक विवाद में उलझे हुए हैं. बता दें, पन्नू के पास कनाडा और अमेरिका दोनों देशों की नागरिकता है.

“जस्टिन ट्रूडो के कार्यालय से बात होती है”, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के दावे से खलबली

रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में पन्नू ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा. पन्नू ने उस वीडियो में कहा था कि एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और लोगों को उस दिन एयर इंडिया से उड़ान न भरने की धमकी भी दी थी.

इस घटना पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पन्नू के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत विभिन्न अपराधों का मामला दर्ज कराया था.

इस घटना के बाद, पिछले साल दिसंबर में पन्नू ने 13 दिसंबर के आस-पास संसद पर हमले की धमकी भी दी थी. पन्नू की धमकियों की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती. इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब राज्य पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी थी. उसने तमाम गैंगस्टर्स से एकजुट होकर 26 जनवरी को भगवंत मान पर हमला करने के लिए कहा था.

भारतीय गृह मंत्रालय ने जुलाई 2020 से राजद्रोह और अलगाववाद के आरोप में SFJ के संस्थापक पन्नू को आतंकवादी नामित किया है. इससे एक साल पहले 2019 में भारत सरकार ने ‘राष्ट्र-विरोधी और विध्वंसक’ गतिविधियों में शामिल होने के लिए SFJ को ‘गैरकानूनी संघ’ के तौर पर प्रतिबंधित कर दिया था.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास पक्षियों की आवाजाही के खतरे को लेकर बैठक हुई : चेयरमैन सांसद मनीष तिवारी और को-चेयरमैन सांसद मलविंदर सिंह कंग ने अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़, 1 नवंबर : चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन एवं चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और को-चेयरमैन एवं श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग की अध्यक्षता में हवाई अड्डे से...
article-image
पंजाब

इंकलाबी डाक्टर भाग हाल में मनाया रूस क्रांतिकारी दिवस

गढ़शंकर। स्थानीय इंकलाब डाक्टर भाग हाल में रूस क्रंतिकारी दिवस मनाया गया। जिसमें सीपीआईएम के तहसील सैक्रटेरी हरभजन सिंह अटवाल ने कहा कि रूस दुनिया का पहला समाजवादी राज्य 105 वर्ष पहले वहां इंक्लाबी...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रन को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओक ओवर, शिमला से ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ ध्येय से आयोजित साइकिल रन को झंडी दिखाकर रवाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना से हो रहा महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान : जिला शिमला की 2569 महिलाएं हुई लाभान्वित

एएम नाथ। शिमला 27 जुलाई – हिमाचल प्रदेश में लगभग 49 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। प्रदेश का अधिकांश भाग दुर्गम है जहां जीवन-यापन अन्य राज्यों की अपेक्षा कठिन व चुनौतीपूर्ण रहता है। प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!