1.12 करोड़ रुपये की बोली में स्कूटी में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 : स्कूटी के लिए एक करोड़ रुपये से ऊपर की बोली लगना अपने आप में सवालिया निशान

by

शिमला : कोटखाई में जैसे ही वाहनों का पंजीकरण शुरू हुआ । स्कूटी में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए ऑनलाइन 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। यह नंबर जो अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार शाम पांच बजे नंबरों के लिए आनलाइन बोली लगाने का अंतिम समय है। कोटखाई में बनाए गए नए उपमंडल को एचपी-99 नंबर मिला है, जिसकी आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। कोटखाई में स्कूटी के लिए एचपी 99-9999 के लिए 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगी है। वहीं अन्य नंबरों 0009 के लिए 21 लाख, 0005 नंबर के लिए लिए 20 लाख, 0003 नंबर के लिए 10 लाख की बोली लगी है। वीआईपी नंबर के लिए लगी इतनी अधिक बोली को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं, क्योंकि एक स्कूटी के लिए एक करोड़ रुपये से ऊपर की बोली लगना अपने आप में सवालिया निशान लगा रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि एक ही परिवार के सदस्य की ओर से वीआईपी नंबर लेने के लिए अलग-अलग बोली लगाई गई है। एक करोड़ वाला व्यक्ति बाद में अपना आवेदन वापस ले लेगा और अपने ही परिवार व रिश्तेदार के नाम से दी गई दूसरी न्यूनतम बोली पर नंबर को आसानी से ले सकेगा, जिससे सरकार को लाखों का चूना लग सकता है। जिला परिषद सदस्य अनिल काल्टा ने कहा कि काई भी व्यक्ति अपनी स्कूटी के लिए एक करोड़ रुपये का नंबर नही ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो मैं अपनी ओर से नंबर के लिए एक करोड़ रुपये जमा करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दूंगा। वहीं, एसडीएम कोटखाई चेतन खड़वाल ने बताया कि उपमंडल कार्यालय में ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुल रहा है, जिस कारण इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे जीवन की रीड़ हैं वन, इनको बचाना खुद को बचाने जैसा: कमलेश ठाकुर

देहरा में आंवला का पौधा रोपित कर की वन महोत्सव की शुरूआत राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा :  वन और प्रकृति हमारे प्रदेश की आर्थिकी, पर्यटन और जीवन की रीड़ हैं। हमारे प्रदेश में वनों का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बनाला में बहाल हुआ एनएच, कुल्लू की तरफ निकाले जा रहे वाहनः डीसी अपूर्व देवगन

एएम नाथ । मंडी, 28 अगस्त। किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास बुधबार रात भूस्खलन से बंद हुआ सड़क मार्ग को कुल्लू की ओर बहाल कर दिया गया है। यहां फंसे वाहनों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आम लोगों के साथ दीवाली पर्व मनाया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आम लोगों के साथ दीवाली पर्व मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, वरिष्ठ अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा आम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट में एचआरटीसी बस खाई में लुढ़की, 7 की मौत 21 घायल

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में जा गिरी। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की...
Translate »
error: Content is protected !!