1.25 लाख लाभार्थियों को 129.27 करोड़ रुपये के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई

by
गीत-संगीत के माध्यम से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
ऊना 23 फरवरी: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों ने आज ग्राम पंचायतों गगरेट, दियोली, जलग्रां टब्बा व मैहतपुर में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्षों के दौरान चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कलाकारों ने कोविड-19 महामारी से बचाव से संबंधित सुरक्षा उपायों बारे भी विस्तार से बताया।
इस दौरान आरके कला मंच चिंतपूर्णी व पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में कई योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 3.34 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इसके तहत अब तक 77549 लाभार्थियों को 80.96 करोड़ रुपये के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। आयुष्मान भारत में न आने वाले परिवारों को हिमकेयर योजना के तहत कवर किया गया है। हिमकेयर योजना में 4.61 लाख परिवार पंजीकृत हैं तथा 1.25 लाख लाभार्थियों को 129.27 करोड़ रुपये के निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रुप से कमजोर मरीजों को 3000 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना में 13 करोड़ रुपये की राशि से 11186 लोगों को लाभ प्रदान किया गया है।
फोक मीडिया दलों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 163607 नए मामले स्वीकृत किए हैं और इसके तहत 642.58 करोड़ रुपये व्यय किए गए। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत बिना किसी आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और पेंशन राशि को बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 850 रुपये जबकि विधवाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है।
इस दौरान कलाकारों ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, हिमकेयर, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते : बेटे की ठेकेदारी नही ले रखी

शिमला: शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद महेश्वर सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला से मना के दिया है । महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा चुनाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया : 12 श्रद्धालु घायल, सभी पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी

बंगाणा : थाना बंगाणा के तहत तलाई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युद्ध का भारत से सीधा संबंध नहीं, फिर भी बढ़ रही है कालाबाज़ारी: सुमित सिंगला

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस युद्ध का भारत से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, उसके बावजूद देश में कई जरूरी वस्तुओं...
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया। जिससे भाजपा का भाजपा को कर्मचारी विरोधी साहमने आ रहा है। ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!