1.4 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

by

टाहलीवाल: हरोली पुलिस ने 1.4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना हरोली की टीम टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क पर गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को देख कर दो युवक भाग गए, जिन्हें पुलिस ने घेरा डालकर काबू किया। शक के आधार पर तलाशी लेने पर एक युवक के बैग से 1.4 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान अभिषेक शुक्ला और सन्नी कुमार निवासी गांव व डाकघर शतांवर तहसील धुम्रव जिला बक्सर बिहार के रूप में हुई। आरोपियों से नशे की खेप को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसचओ हरोली सुनील सांख्यान ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुन्नी के समग्र विकास को गति, 25 करोड़ की पेयजल योजना एक माह में होगी समर्पित – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है तथा लोगों को सभी मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मादक पदार्थों और नशीली दवाइयों के दुष्प्रभावों को लेकर बढ़ाई जाए जागरूकता गतिविधियां : उपायुक्त

ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की समीक्षा बैठक का  आयोजन आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
हिमाचल प्रदेश

जिला में धान खरीद का कार्य 5 अक्तूबर से होगा शुरू – उपायुक्त

ऊना: 29 सितंबर: कृषि उपज विपणन समिति मण्डी टकारला और टाहलीवाल में वर्ष 2022-2023 हेतू धान की खरीद 5 अक्तूबर से की जाएगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्या माइक्रो लिमिटेड में भरे जाएंगे : विभिन्न पद जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार 15 सितम्बर को

ऊना, 12 सितम्बर – मैसर्ज़ सत्या माइक्रो लिमिटेड ऊना द्वारा शुक्रवार 15 सितम्बर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!