1.6 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार : जलशक्ति विभाग के एक खजांची द्वारा वसूले गये राजस्व में हेराफेरी की

by

जम्मू, 6 जनवरी  :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने यहां एक सरकारी विभाग में 1.6 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की कथित रूप से हेराफेरी करने को लेकर पंजाब से दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।  अपराध शाखा के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सट्टेबाजों – जतिन उर्फ ”राजा” और जतिंदर उर्फ ”पूत” को पंजाब के मुकेरियां इलाके से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों पिछले चार साल से गिरफ्तारी से बच रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कथित रूप से अंतरराज्यीय सट्टेबाजी में लगे हुए थे और उन्होंने जलशक्ति विभाग के एक खजांची द्वारा वसूले गये राजस्व में हेराफेरी की। उन्होंने बताया कि शहर संभाग में पानी शुल्क के रूप में वसूले गये राजस्व में से 1.64 करोड़ रुपये गबन करने की शिकायत मिलने के बाद 2020 में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले यहां जलशक्ति विभाग में तत्कालीन खजांची निखिल गंदराल और जम्मू के इंदरपाल को गिरफ्तार किया था एवं मार्च, 2020 में उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। अधिकारियों के अनुसार उपसंभागीय कर्मी द्वारा वसूला गया राजस्व संभाग मुख्यालय में खजांची के पास जमा कराया गया था ताकि खजांची उसे सरकारी खजाने में जमा कर दे।  उन्होंने बताया कि लेकिन खजांची ने 1.64 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर दी और बाद में उसने खुलासा किया कि उसने यह पैसा सट्टेबाज जतिन को इस आश्वासन पर दे दिया कि वह इसे दोगुना कर लौटाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अड्डा टुटोमजारा में ठंडे-मीठे जल की छबील व चने के प्रसाद का भंडारा आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु अर्जुन देव साहिब जी महाराज की लासानी शहादत तथा शहीदों सिंहों की स्मृति को समर्पित, संत बाबा अजीत सिंह जी महाराज की अपार कृपा के चलते कस्बे के समस्त...
article-image
पंजाब

टिकट जीतने वाले को ही दी जाएगी: आवजर्बर डावर

होशियारपुर : नगर निगम चुनाव के मद्देनजऱ  होशियारपुर में चुनाव हेतु लुधियाना से विधायक सुरिंदर डावर को काग्रेस ने आवजर्बर नियुक्त किया  है। बतौर अवजर्बर श्री डावर आज 9 दिसंबर को कार्यकर्ताओं से मिलने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में ‘शिक्षक दिवस’ मनाया

 होशियारपुर । दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शैक्षणिक संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!