1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफ़ा : दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिल जाएगा तोहफा

by

नई दिल्ली।   सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता  लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरकार की ओर से जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी जारी होने वाली है।  इस बार सरकार दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफा देने जा रही है। यह तोहफा है उनके DA में बढ़ोतरी। वैसे तो आप जानते ही हैं कि सरकार हर साल दो बार कर्मचारियों का DA बढ़ाती है ।

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफ़ा :  जानकारी के मुताबिक, महंगाई भत्ता  जनवरी और जुलाई में तय होता है। जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते  की घोषणा जल्द ही की जाएगी। कहा जा रहा है कि दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिल जाएगा ।देश में सातवें वेतन आयोग के गठन की बात करें तो यह 28 फरवरी 2014 को हुआ था। सातवें वेतन आयोग ने 19 नवंबर 2015 को अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। सरकार ने इस आयोग की सिफारिशों को साल 2016 में लागू किया था।

DA को लेकर जल्द होगी कैबिनेट की बैठक :  जानकारी के मुताबिक, इस भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर की जाने वाली घोषणा अक्टूबर 2024 को होने वाली कैबिनेट की बैठक में की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस बार महंगाई भत्ता में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के त्योहार से पहले ही यह तोहफा मिल जाएगा। यह इस साल सरकार की तरफ से कर्मचारियों को तोहफा है।

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफ़ा :  अगर आपको वेतन में बढ़ोतरी को लेकर कोई दुविधा है तो हम आपको यहां गणित के जरिए बता दें कि अगर न्यूनतम वेतन के हिसाब से देखें तो 18,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों की सैलरी में हर महीने 540 से 720 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

30,000 रुपये सैलरी पाने वालों के लिए अगर बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है तो उनका डीए 9000 रुपये बढ़ सकता है। अगर डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो इसमें 9540 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं अगर DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो हर महीने 9720 रुपये (डीए इंक्रीमेंट) की बढ़ोतरी होगी।

कब मिलेगा यह बढ़ा हुआ DA :  जैसे-जैसे महंगाई बढ़ रही है, सरकार कर्मचारियों के बारे में सोचते हुए DA में भी बढ़ोतरी कर रही है। इसके लिए साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। इसमें पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है।

इसके लिए मौजूदा स्तर पर महंगाई भत्ते को देखें तो इसमें एक करोड़ केंद्र सरकार के कर्मचारी शामिल हैं। अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि कर्मचारियों के लिए DA में बदलाव आखिरी बार मार्च 2024 में हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को देता था अंजाम _गे सीरियल किलर गिरफ्तार

रोपड़। देश और दुनिया में अपराध के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जोकि आपके मन और दिमाग दोनों को हिलाकर रख देते हैं। अपराधी ऐसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जोकि किसी...
article-image
पंजाब

सर्वांगीण विकास लहर के तहत शहरों और गांवों में हो रहे हैं काम : ब्रम् शंकर जिम्पा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया होशियारपुर, 23 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सर्वांगीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने अवांह तथा होबार में पुस्तकालयों का किया शुभारंभ

  पुस्तकें सच्ची मित्र–उन्नति और तरक्की का करती हैं मार्ग प्रशस्त अवांह तथा आसपास की ग्राम पंचायतों के लिए 15 करोड़ की धनराशि से बनेगी सात संपर्क सड़कें एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा...
article-image
पंजाब

ब्रिटेन में सिख बस चालक से मारपीट, बस छीनकर भागा आरोपी; कई वाहनों को मारी टक्कर

टेलफोर्ड के मेडली इलाके में शुक्रवार शाम हुई घटना, 33 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार; पुलिस ने लगाए कई गंभीर आरोप टेलफोर्ड :  ब्रिटेन के टेलफोर्ड में शुक्रवार शाम एक सिख बस चालक के साथ कथित...
Translate »
error: Content is protected !!