1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 20 कारतूस और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद : बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन फायरिंग

by

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन फायरिंग की। इसके बाद अमृतसर जिले के गांव चक अल्लाह बख्श से जवानों ने एक पिस्तौल और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर की सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। मुस्तैद बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की। इसके बाद तलाशी अभियान में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जवानों ने गांव चक अल्लाह बख्श से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 20 कारतूस और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

10 महीनों में 69 पाकिस्तानी ड्रोन जब्त : बीएसएफ ने इस वर्ष पिछले 10 महीने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले 69 पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। अधिकांश ड्रोन ‘मेड इन चाइना’ हैं और क्वाडकॉप्टर डिजाइन के हैं। इनमें चार रोटर भी मौजूद हैं।
आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 1 जनवरी से 31 अक्तूबर के बीच बीएसएफ ने भारत की पश्चिमी सीमा पर ये जब्ती की है। इन 69 ड्रोन में से 60 पंजाब फ्रंटियर से और नौ राजस्थान फ्रंटियर से जब्त किए गए हैं। केवल अक्तूबर में सबसे अधिक 21 ड्रोन जब्त किए गए। इनमें से 19 पंजाब से और दो राजस्थान फ्रंटियर से जब्त किए गए। हालांकि, जून में 11 ड्रोन जब्त किए गए थे। वहीं, मई में सात, फरवरी, जुलाई और सितंबर में छह-छह, अगस्त में पांच, मार्च और अप्रैल में तीन-तीन और एक पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा विभाग में 44 प्रिंसीपल को DEO के पद पर मिला प्रमोशन : 13 प्रिंसीपल को सहायक डायरेक्टर

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग पंजाब में आज एक दशक बाद प्रिंसीपल से डीईओ और सहायक डायरेक्टर के पद के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक की गई। इसमें 44 प्रिंसीपल को डीईओ के तौर पर और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.5 करोड़ की रिश्वत का मामला : रिश्वत में पहली किस्त 55 लाख लेने के लिए जींद के होटल में रुका था ईडी अधिकारी का भाई

  चंडीगढ़ । मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ढाई करोड़ की रिश्वत के मामले में फरार शिमला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक विशाल दीप के भाई विकास दीप को सीबीआई ने जींद के एक...
article-image
पंजाब

हमारा संकल्प विकसित भारत वैन द्वारा डघाम में लोगों को सुविधाओं की दी जानकारी 

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गरंटी सुविधाओं की सौ फीसदी सीधी लोगों तक पहुंच तहत शुरू की हमारा संकल्प विकसित भारत मुहिम तहत आज वैन गढ़शंकर के गांव डघाम में...
article-image
पंजाब

पौने दो लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो नामजद

माहिलपुर – चब्बेवाल पुलिस ने सुरिंदर पाल सिंह पुत्र चेतन दास निवासी बोहन के साथ विदेश भेजने के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी करने ने आरोप में मामला दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!