1 महीने के अंदर 6 हजार नए आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों की होगी भर्ती : आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की रुकी नए भत्ते की रकम रिलीज करने के लिए जल्द ही 8 करोड़ रुपए होंगे जारी : डॉ. बलजीत कौर

by

दोराहा : कैबिनेट सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर दोराहा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं । इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार एक महीने के अंदर 6 हजार नए आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों की भर्ती करने जा रही है। इससे स्टाफ की कमी दूर होगी। आंगनवाड़ी वर्करों की लंबे समय से चली आ रही मोबाइल की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा। इस पर वे डाटा अपलोड करेंगी।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से आंगनवाड़ी केंद्रों की हालत बहुत खस्ता बनी हुई थी। पहले किसी सरकार ने इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। आप सरकार प्रदेश में 1 हजार नए केंद्र बना रही है। नई बिल्डिंगें बनेंगी। जो केंद्र बिल्कुल खस्ता हैं, उन्हें नई बिल्डिंगों में शिफ्ट किया जाएगा। बाकी के आंगनवाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का प्रबंध यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की रुकी नए भत्ते की रकम रिलीज करने के लिए जल्द ही 8 करोड़ रुपए जारी होंगे। डाटा अपलोड करने के लिए मोबाइल की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा
93 शिकायत फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी की मिलीं : फर्जी सर्टिफिकेटों पर नौकरी के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि अब तक 93 शिकायतें मिली हैं। इनमें से करीब 40 का निपटारा करते हुए फर्जी सर्टिफिकेटों पर नौकरी करने वालों पर सख्त एक्शन लेकर नौकरी से निकाला गया। उनसे लाभ भी वापस लिए जाएंगे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में महिलाओं से छीनाझपटी की घटनाओं में इजाफे पर डॉ. बलजीत ने कहा कि यह गंभीर विषय है। इसे लेकर पहले भी उन्होंने डीजीपी गुरप्रीत कौर देओ से बैठक की थी। इसमें महिला मित्र थानों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया था। इसके अलावा छीनाझपटी की घटनाओं को लेकर जागरूकता भी बेहद जरूरी है। महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ गलत रास्ते पर चलने वाले युवाओं को भी जागरूक किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में पकड़ा 6.5 ग्राम चिट्टा, जांच पहुंची पंजाब; फाजिल्का से सप्लायर दबोचा

ढली पुलिस ने अजय कुमार को पकड़ा, मोहाली में आरोपी को नशा सप्लाई करने का आरोप; 2 दिन का रिमांड शिमला । ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले की जांच...
article-image
पंजाब

घुमियाला में 75वा गणतंत्र दिवस मनाया : हलका चब्बेवाल आम आदमी पार्टी प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

चब्बेवाल , 27 जनवरी  :   गांव घुमियाला में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हलका चब्बेवाल आम आदमी पार्टी प्रभारी हरमिंदर सिंह संधू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी देव दत्त शर्मा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी सिटी होशियारपुर देव दत्त शर्मा ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के...
article-image
पंजाब

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये : सीएम मान ने कहा कि आगामी बजट सत्र में हर योग्य महिला के बैंक खाते में ₹1000 मासिक सीधे किए जाएंगे ट्रांसफर

चंडीगढ़: पंजाब में अब ईमानदार राजनीति की नई मिसाल स्थापित हो रही है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री भगवंत मान है। उन्होंने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित भव्य रोडशो के दौरान राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!