1 लाख रुपए रिश्वत : विजीलैंस ने सीनियर कांस्टेबल और होमगार्ड को किया गिरफ़्तार, पुलिस मुलाजिमों ने बस कंडक्टर से माँगी थी 2.50 लाख रुपए रिश्वत

by
होशियारपुर, 21 जुलाईः  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में आज होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह, होम गार्ड जुझार और एक प्राईवेट व्यक्ति रोहत हांस को गिरफ़्तार किया है। इन मुलजिमों को पंजाब रोडवेज़ डीपू होशियारपुर में तैनात कंडक्टर गुरमेल सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
             इस सम्बन्धी जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि बस कंडक्टर ने विजीलैंस फ्लायंग सकुऐड- 1 पंजाब मोहाली के पास पहुँच करके शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके कब्ज़े में से मामूली मात्रा में अफ़ीम बरामद की थी, जिसके बाद उन्होंने उसे यह कह कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि यदि वह 2.5 लाख रुपए रिश्वत नहीं देगा तो वह उसे नशा बरामदगी के बड़े केस में फंसा देंगे।
                       शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद वी. बी. फ्लायंग सकुऐड-1 पंजाब की टीम ने ट्रैप लगा कर रोहत हांस को सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए रिश्वत लेते मौके से काबू कर लिया। इसके बाद विजीलैंस ब्यूरो ने थाना माडल टाऊन, होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह और होमगार्ड जुझार को भी गिरफ़्तार कर लिया। वी. बी. की टीमें फ़रार कांस्टेबल अमित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी थाना वी. बी फ्लायंग सकुऐड- 1 पंजाब मोहाली में मुलजिमों के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. नं. 25/ 2023 दर्ज कर ली गई है और आगे जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया पंजाब चैप्टर के उपाध्यक्ष बने

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं चंडीगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट सुरिंदर पाल सिंह आहलूवालिया को एनआरआई वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब चैप्टर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरिंदर पाल...
article-image
पंजाब

कैथल में तीन करोड़ का डोडा पोस्त पकड़ा…6 तस्कर गिरफ्तार

कैथल, 13 जुलाई  । कैथल पुलिस ने दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने एक ट्रक और उसकाे एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से 95...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल : इन देशों पर होगा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली : रूस ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित करने वाला अहम फैसला लेते हुए 1 अप्रैल से 31 जुलाई तक पेट्रोल के निर्यात पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी की है। उप-प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

पंचायतों को पंजाब सरकार ने किया भंग : प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली पंचायतों को भंग कर दिया है। नई पंचायतें चुनी जाने तक प्रबंधक पंचायतों का कामकाज देखेंगे। इससे पहले पंचायत विभाग ने पंचायतों...
Translate »
error: Content is protected !!