10 मंत्रियों को पिछले महीनेनई इनोवा क्रिस्टा दी गई, चार मंत्रियों की गाड़ियों में कोई बदलाव नहीं : विधायकों को इनोवा का बेस मॉडल दिया जायेगा

by

चंडीगढ़  :  पंजाब सरकार ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों के लिए नई इनोवा गाड़ियां खरीदी है। मंत्रियों को तो पिछले महीने ही इनोवा टॉप मॉडल गाड़ियां दे दी गई है। जबकि विधायकों को इनोवा का बेस मॉडल दिया जा रहा है।विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक 10 मंत्रियों को नई इनोवा क्रिस्टा दी गई है। प्रदेश के चार मंत्रियों की गाड़ियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि मोटर व्हीकल बोर्ड के अनुसार एक मंत्री को  एक आधिकारिक गाड़ी और एक सिक्योरिटी गाड़ी दी जाती है। जबकि विधायकों को केवल सुरक्षा वाहन ही दिया जाता है। आपको बता दें कि विधायकों को सुरक्षा वाहन देने का प्रावधान सिर्फ पंजाब में ही है। किसी अन्य राज्य में उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाती है। सभी विधायक अपनी निजी गाड़ी से चलते हैं।           इस बार विधायकों को इनोवा के अलावा बोलेरो गाड़ियां भी दी जा रही है। अब तक 15 के करीब विधायकों को गाड़ियां दे दी गई है। जिन मंत्रियों अथवा विधायकों से उनकी पुरानी गाड़ियों को वापस लिया गया है। उन्हें स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग ने फील्ड के अधिकारियों और नए लगाए गए रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर को देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।   आपको बता दें कि 2 साल पहले भी सभी मंत्रियों और विधायकों को नई गाड़ियां देने के लिए 18 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया था। जिसमें मंत्रियों को फॉर्च्यूनर और विधायकों को इनोवा क्रिस्टा गाड़ियां दी जानी थी। यह प्रस्ताव जब मुख्यमंत्री भगवत मान के पास गया तो उन्होंने इसे रद्द कर दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Nature Fest to be organised

 Nature, Environment and Culture related activites to be held at Lajwanti Sports Stadium, Nara Dam, Chohal Dam, Thana Dam including boating, camping, trekking, off roading, musical evening, jungle safari etc • Accomplish requisite arrangments...
article-image
पंजाब

Red Cross Physiotherapy Centre at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 4 :  The District Red Cross Society, Hoshiarpur continues to actively pursue its humanitarian mission, positively impacting the lives of thousands of individuals through its various social and health initiatives. In line...
article-image
पंजाब

एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में सिख फॉर जस्टिस के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े संदिग्धों के 14 परिसरों पर की छापेमारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पंजाब में गैरकानूनी एसोसिएशन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी की। एनआईए ने पंजाब और हरियाणा में ‘गैरकानूनी एसोसिएशन’ सिख...
article-image
पंजाब

भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!