10 अत्याधुनिक पिस्तौलें और नशीले पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

by

अमृतसर l अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 500 ग्राम अफीम के साथ 10 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद जब्त की।

पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अंतर-जिला तस्करी का एक गिरोह चला रहे थे और सीधे तौर पर एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। बरामद किए गए इन अत्याधुनिक हथियारों को पंजाब में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गैंगस्टरों और अपराधियों को आपूर्ति किया जाना था।

पुलिस थाना सदर ने इस मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया है कि पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि ये हथियार कहां सप्लाई किए जाने थे और ये किस रास्ते से भारत में आए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने और पंजाब में अवैध हथियारों तथा संगठित अपराध के प्रसार को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को भी पंजाब पुलिस ने कनाडा और पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 6 पिस्तौल, 11 मैगजीन, .30 बोर के 91 जिंदा कारतूस और 9 मिमी के 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

जांच से खुलासा हुआ था कि आरोपी हाल ही में कनाडा से लौटा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था। उनकी निशानदेही पर पंजाब पुलिस लगातार टीम बनाकर कार्रवाई कर रही है और पूरे नेटवर्क का खुलासा कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, जांच अभी जारी है और जल्द ही तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा गिरफ्तार

लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने एक बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए पर रहती महिला और उसके बच्चों पर बुरी नजर रखता था। थाना डिवीजन नंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
article-image
पंजाब

DC कोमल मित्तल ने भंगी चोअ, महिंगरोवाल चोअ व नसराला का किया दौरा : जिला वासियों को दरिया, नहर, चोअ व नीचले स्थानों से दूर रहने की अपील की

प्रशासकीय टीमों को पूरे मुस्तैदी से संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्यवाही के लिए तैनात रहने के दिए निर्देश, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार, नगर...
article-image
पंजाब

एक करोड़ दे… मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं ….नहीं तो तुझे जान से मार देंगे, ट्रैवल एजेंट को धमकी

फिरोजपुर : फिरोजपुर में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले ट्रैवल एजेंट को जान से मारने की धमकी मिली। फोन कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और कहा कि एक करोड़ रुपये दे दे...
Translate »
error: Content is protected !!