10.15 ग्राम चिट्टा के साथ  मैहतपुर में पंजाब का युवक गिरफ्तार

by
रोहित जसवाल :  ऊना। सब्जी मंडी मैहतपुर में एक युवक को 10.15 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान विशाल गुप्ता (27) निवासी जालंधर कैंट जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।
उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मैहतपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम शनिवार शाम को गश्त पर थी। इस दौरान शाम छह बजे देहलां में उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति मैहतपुर सब्जी मंडी के पास खड़ा है, जो चिट्टा तस्करी करता है। उसकी तलाशी लेने पर नशे की खेप बरामद हो सकती है। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर जाकर व्यक्ति की तलाश की गई। करीब पौने सात बजे जब पुलिस की टीम मैहतपुर सब्जी मंडी पुहंची तो वहां टैक्सी स्टैंड के सामने एक व्यक्ति खड़ा था। जिसकी वेशभूषा बताए गए आरोपी जैसी थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। युवक ने बताया कि उसका नाम विशाल गुप्ता निवासी जालंधर कैंट जिला जालंधर पंजाब और उम्र 27 साल है। पुलिस टीम ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके हाथ में कैरी बैग के अंदर एक सिगरेट की डिब्बी बरामद हुई। सिगरेट की डिब्बी को जब पुलिस ने खोला तो उसमें एक पॉलिथीन में चिट्टा रखा हुआ था। इसका वजन 10.15 ग्राम पाया गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ चल रही है। पता लगाया जा रहा कि वह किस गिरोह से जुड़ा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे :प्रदेश की महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन : नरेश चौहान

शिमला, 18 अप्रैल । मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा नेता महिला हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। वीरवार को एक बयान में नरेश चौहान ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना : सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने छोड़ दी अपनी विधायकी – जयराम ठाकुर

एएम नाथ।  हमीरपुर, 18 जून :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में मंगलवार को कहा कि सरकार की तानाशाही के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही कांग्रेस : वॉटर सैस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी...
Translate »
error: Content is protected !!