10 गारंटियों से हर घर तक पहुंचेगा लाभ : बिना सरकार 5 साल काम किया : रायजादा

by

ऊना: ऊना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने बसदेहड़ा, मजारा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्हीनों ने कहा कि भाजपा के नेता आजकल हिसाब-किताब मांगते घूम रहे हैं। जबकि उनकी अपनी ही सरकार थी तो हिसाब उन्हें देना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताते हुए कहा कि जनता को मालूम है कि मैंने बिना सरकार 5 साल काम किया है व जनता के बीच रहकर सेवा की है। लेकिन भाजपा के नेता को 20 वर्ष का लेखा-जोखा जनता के बीच रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने एक बार फिर अपनी हार को देखते हुए चुनाव से पहले आधे-अधूरे कार्यों का जल्दबाजी में मुखमंत्री से उद्घाटन करवा दिए। उन्हीनों कहा कि पीजीआई सेटेलाइट सेंटर की बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन वहां पर एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। भाजपा सिर्फ चुनावी जुमलों तक सिमट कर रह गई है। चुनावों के दिनों में बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। उन्हीनों ने दावा किया कि हिमाचल में कांग्रेस की लहर चल रही है। इससे ऊना विधानसभा क्षेत्र अछूता नहीं है और हमारी जीत निश्चित है।
10 गारंटियों का हर घर तक लाभ पहुंचेगा : सतपाल रायजादा ने कहा कि कांग्रेस की 10 गारंटियों का लाभ हर घर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने के बाद ऊना में विकास बयार बहेगी। महिला, युवा, बुजुर्ग, बेरोजगारों, बच्चों सभी का ध्यान रखते हुए नए फैसले लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

80 लाख रुपये 200 मीटर एंबुलेंस रोड बनाने में दिए खर्च : हाईकोर्ट ने विभाग पर की ये टिप्पणी

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हैरानी जताते हुए कहा कि 200 मीटर से भी कम एंबुलेंस रोड बनाने के लिए विभाग ने कैसे 80 लाख रुपये स्वीकृत किए। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सुशील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ऊना को मॉडल यूथ ग्राम सभा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी. पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखूबेला,ऊना, ने मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय श्रेणी के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला ऊना एवं...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए एसडीएम किए प्राधिकृत

ऊना : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 79 पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 85 और अधिनियम की धारा 127 के प्रावधानों के तहत जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव की तिथियों का होगा एलान : हिमाचल में साथ ही लग जाएंगी चुनाव आचार संहिता

न्यू दिल्ली । चुनाव आयोग हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर करने के देगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों की माने तौ...
Translate »
error: Content is protected !!