10 वें राष्ट्रमण्डल सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र में भाग लेने वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली पहुँचे हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष 10वें राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र का आयोजन राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र नई दिल्ली द्वारा 23 व 24 सितम्बर, 2024 को लोकसभा में किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में देश के 28 राज्यों के पीठासीन अधिकारी तथा जिन राज्यों में विधान मण्डल का प्रावधान है के अध्यक्ष भी भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी राज्य विधानसभाओं की कार्यशैली, वित्तिय स्वायतता तथा एक–दूसरे राज्य के आपसी सम्बन्धों की मजबुती के दृष्टिगत चर्चा के माध्यम से उचित हल निकालना शामिल है।
इसके अतिरिक्त इस सम्मेलन में महत्वूपर्ण विषयों जैसे “स्थायी और समावेशी विकास की प्राप्ति में विधायी निकायों की भूमिका” पर गहन चर्चा की जाएगी।
इस सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमैन एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में गरजे Outsource Employee, बोले उनके लिए बनाई जाए स्थाई नीति : 58 साल तक की नौकरी कार्यकाल तक जारी की जाए नोटिफिकेशन

 ओपीएस बहाल करने के बाद अब सरकार आउटसोर्स कर्मियों का दर्द भी समझे एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों की पीने के पानी की समस्या का समाधान खरने के लिए सांसद दुल्लों ने 2 लाख रुपये की ग्रांट दी : पंकज

गढ़शंकरः  श्री आनंदपुर साहिब रोड पर आयोजित एक समारोह के दौरान श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने वार्ड नंबर 8 के चार मोहल्लों में लोगों को पेश आ रही पीने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के...
article-image
पंजाब

शराब के लिए बेटी की हत्या : बेटी को पापा-पापा कर खाने के लिए कुछ मांग रही थी कि मैंने उसे मार दिया

जालंधर :  जालंधर में शराबी पिता ने 5 साल की मासूम बेटी निहारिका को मार डाला। बाप सिर्फ इतनी सी बात से गुस्से में आ गया कि बेटी को पापा-पापा करखाना मांग रही थी...
Translate »
error: Content is protected !!