10 सितम्बर से 15 सितंबर तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

by

अधिक जानकारी के लिए 01899-222209 पर करें संपर्क

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों को भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा यह कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा, 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, 12 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय डलहौज़ी और 15 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय चौवारी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आयोजित होने वाले कैंपस इंटरव्यू प्रक्रिया में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योगिता मैट्रिक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार की आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए साथ ही चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और बजन 55 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के पश्चात चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 17 हज़ार 500 से 24 हज़ार मासिक वेतन एवं अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक एवं योग्य पुरुष अभ्यार्थी मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर प्रातः 11 बजे उपस्थित हो जाए।
सभी आवेदकों को यह भी सूचित किया जाता है कि खराब मौसम/ बारिश होने की स्थिति में कार्यालय के दूरभाष नo 01899-222209 पर संपर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका समेत प्रेमिका का पूरा परिवार गिरफ्तार : हिमाचल में पुलिस से बचने के लिए छुपे… सरपंच अभी भी फरार

लुधियाना  : लुधियाना के हलवारा में बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह मुल्लांपुर की मौत मामले में नामजद प्रेमिका किरनदीप कौर समेत सात आरोपियों को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलवारा के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल आईटी ऊना (सलोह) ने मनाया द्वितीय संस्थान दिवस : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बत्तौर मुख्यातिथ की शिरकत -मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

ट्रिपल आईटी का नाम विश्व मानिचित्र पटल पर अंकित करने के लिए सभी करें सहयोग – मुकेश अग्निहोत्री ऊना, 3 अक्तूबर – भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान ऊना का द्वितीय संस्थान दिवस मंगलवार को कॉलेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पैलेट गन केस में अज्ञात आरोपियों पर FIR, BNS की धारा 118 और 125 में मामला दर्ज : 6 घंटे थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान 19 वर्षीय साहिल लोचब के कथित पैलेट गन से घायल होने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। लोकसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!