100 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज : लेकिन निवेशकों को पैसा कब मिलेगा?………. 500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ईडी की जांच तेज

by

हिमाचल-पंजाब के 2.48 लाख से अधिक निवेशकों से जुड़ा मामला; रकम वापसी के लिए अदालत के आदेश और कानूनी प्रक्रिया का करना होगा इंतजार

एएम नाथ।  शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के 2.48 लाख से अधिक निवेशकों से जुड़े कथित क्रिप्टो घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। करीब 500 करोड़ रुपये के इस मामले में आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों, बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट की पड़ताल की जा रही है। जांच के तहत हिमाचल और पंजाब में करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, संपत्तियों को फ्रीज या कुर्क करने से निवेशकों को तत्काल पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी होने और अदालत के आदेश की जरूरत होगी।

219 मिलियन डॉलर के संदिग्ध लेनदेन की जांच

जांच एजेंसियां कोर्वियो और डीजीटी कॉइन जैसी कथित डिजिटल मुद्राओं के माध्यम से जुटाई गई रकम से जुड़े करीब 219 मिलियन अमेरिकी डॉलर के संदिग्ध लेनदेन की पड़ताल कर रही हैं। धन के स्रोत, उसके हस्तांतरण और आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों का पता लगाने के लिए बैंक खातों तथा डिजिटल वॉलेट की जांच की जा रही है।

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 5 के तहत कमर्शियल कॉम्प्लेक्स जुनेजा स्क्वायर, संदिग्ध बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट से संबंधित परिसंपत्तियों की अंतरिम कुर्की की कार्रवाई भी की जा रही है।

विदेशी सर्वरों और हवाला लेनदेन की पड़ताल

जांच में तकनीकी प्रबंधन से जुड़े मिलन गर्ग पर डेटा विदेशी सर्वरों पर स्थानांतरित करने के आरोपों की भी पड़ताल हो रही है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे सुभाष शर्मा पर हवाला के माध्यम से दुबई में रकम भेजने के आरोपों की जांच की जा रही है। इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

मामले में सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कवायद की जानकारी भी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जमीन घोटाले में बेनकाब हो रहे चेहरों को बचाने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

चेस्टर हिल मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पलटवार आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि मुख्य सचिव द्वारा लिखे गए पत्र को आनन-फानन में वापस लेना पड़ा कहा, मुख्यमंत्री साक्ष्यों को दबाने और...
हिमाचल प्रदेश

युवती के शव का पोस्टमार्टम : युवती की हत्या गला घोंटकर की गई

ऊना : अंब के घेवट बेहड़ में मिली मृतक युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। इस बात का खुलासा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहर में सैकड़ों की तादाद में लोग बेघर : शिमला के 5 वार्डों की कई रिहायशी कॉलोनियों में दरारें बढ़ने से लैंडस्लाइड का खतरा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है. राजधानी शिमला में भी अब लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से खतरा बढ़ने लगा है । कई इलाकों के घरों में दरारें आ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असंवैधानिक फैसलों का रिकॉर्ड बना रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

डॉक्टरों को जॉब ट्रेनी बनाने का फैसला रद्द होने पर जयराम ने साधा निशाना अस्पतालों में मशीनें हैं, स्टाफ नहीं; स्वास्थ्य व्यवस्था पर जयराम का सरकार पर हमला एएम नाथ। हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!