100 से 200 आबादी वाले गांवों को पीएमजीएसवाई चरण -4 में सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : विक्रमादित्य सिंह

by
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा पारदर्शिता प्रदेश सरकार की प्राथमिकता
 एएम नाथ : नूरपुर,31 जुलाई। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज बुधवार को यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि 100 से 200 आबादी वाले जो गांव अभी तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़े हैं उन्हें पीएमजीएसवाई चरण -4 में मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में पीएमजीएसवाई चरण-4 की घोषणा हुई है और उसमें पीएमजीएसवाई चरण-1 में छूटी 900 किलोमीटर सड़कों को भी जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित बनाना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं फील्ड में जा कर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ प्रदेश सरकार कोई समझौता नहीं करेगी। निर्माण कार्यों में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता तय मानकों पर न होने पर पहली चेतावनी देने के बाद ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल विंग को मजबूत किया गया है और उन्हें जगह-जगह पर चल रहे निर्माण कार्यों की निरन्तर क्वालिटी जांचने के लिए नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जा सके।
विक्रमादित्य ने बताया कि नूरपुर सर्कल में विधायक प्राथमिकता,नाबार्ड,आरआईडीएफ
तथा पीएमजीएसवाई चरण-3 के माध्यम से 33 सड़कों के कार्य किये जा रहे हैं। सड़क निर्माण में विभाग एफडीआर तकनीक का इस्तेमाल करेगा जिसमें सड़क की सामग्री का पुनः उपयोग किया जाएगा जिससे पैसे की बचत के साथ पर्यावरण सरंक्षण में भी मदद मिलेगी।
लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत नूरपुर उपमंडल में 5 पुलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां नाबार्ड के तहत एक करोड़ रुपये की लागत से एक सड़क,पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत 6.5 करोड़ रुपये की लागत से एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नूरपुर उपमंडल में 28.5 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ पूरे तालमेल के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि नूरपुर शहर में पार्किंग की सुविधा तथा सीवरेज के लिए धन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाएगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक अजय महाजन, एसडीएम गुरसिमर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज भवन के सामने प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का पुतला जलवाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जयराम ठाकुर

बिहार चुनाव में बोलेरो में फिट होने की कुंठा का नतीजा है राज भवन पर प्रधानमंत्री का अपमान सत्ता में आते ही कांग्रेसनीत सुख की सरकार ने राज भवन को लगातार बनाया निशाना पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों में प्राथमिकता पर हो छानबीनः डीसी

गद्दी समुदाय की सुविधा के लिए परमिट के पिछले पृष्ठ पर प्रकाशित होंगे हेल्पलाइन नंबर ऊना (16 जनवरी):  गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों को पुलिस प्राथमिकता के आधार पर छानबीन करे, क्योंकि उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम 25 सितंबर को पीएमजीकेए योजना के तहत लाभार्थियों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद

ऊना, 10 सितंबर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 25 सितंबर से आरंभ होगी। इस संबंध में आज एनआईसी ऊना में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले के सचिव सीपाल रासु तथा निदेशक केसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई : जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल को सराहा, नए अध्यक्ष का किया अभिनंदन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके अत्यंत सफल, सशक्त और संगठनात्मक रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!