100 अश्लील वीडियो…1500 करोड़ की संपत्ति और सरकार से मिले 1 करोड़, ज्योतिषाचार्य अशोक खरात केस में हो रहे बड़े खुलासे

by

नासिक : महाराष्ट्र में कथित गॉडमैन और तांत्रिक के रूप में पहचान बना चुके अशोक खरात (उर्फ कैप्टन खरात) को लेकर SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अधिकारी रहे खरात के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों के साथ-साथ अब उसकी संपत्ति और गतिविधियों को लेकर भी बड़े राज खुल रहे हैं।

नासिक पुलिस ने 17-18 मार्च 2026 को अशोक खरात को एक 35 वर्षीय महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने तांत्रिक और आध्यात्मिक क्रियाओं के नाम पर उसे नशीला पदार्थ देकर डराया और लंबे समय तक यौन शोषण किया।

SIT जांच में सनसनीखेज खुलासे : जांच के शुरुआती चरण में पुलिस को खरात के घर और ऑफिस से 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले, जो पेन ड्राइव में स्टोर थे. बाद में SIT जांच में यह संख्या बढ़कर 100 से अधिक बताई गई. इनमें से कई वीडियो कथित तौर पर प्रभावशाली और संपन्न परिवारों की महिलाओं से जुड़े बताए जा रहे हैं. मामले में अशोक खरात पर अब तक 8 FIR दर्ज हो चुके हैं जिसमें दुष्कर्म, जबरन वसूली (Extortion) और धोखाधड़ी जैसे आरोपों शामिल हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SIT जांच में अशोक खरात के पास करीब 1500 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है. जिनमें से 52 प्रॉपर्टी के दस्तावेज जांच के दायरे में है, जिसमें जमीन, फार्महाउस और बंगले आदि शामिल हैं. संपत्ति का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला होने की आशंका है.

सरकारी फंडिंग पर भी सवाल :  जांच में यह भी सामने आया है कि साल 2018 में खरात से जुड़े ईशानेश्वर महादेव ट्रस्ट को महाराष्ट्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए 1.05 करोड़ रुपये का फंड दिया गया था. अब इस फंडिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।

राजनीतिक कनेक्शन और अन्य आरोप : मामले में कुछ राजनीतिक कनेक्शन और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की चर्चा है, हालांकि अभी तक किसी बड़े नेता को आरोपी नहीं बनाया गया है.मानव बलि और ब्लैकमैजिक जैसे आरोप भी जांच के दायरे में है. कई महिलाएं अब सामने आ रही हैं.जांच अभी जारी है, और आगे और बड़े खुलासे की संभावना बनी हुई है ।

कुल मिलाकर देखा जाये तो अशोक खरात केस अब केवल एक आपराधिक मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह सत्ता, पैसा और अंधविश्वास के खतरनाक गठजोड़ को उजागर करता दिख रहा है. SIT की जांच आगे बढ़ने के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल केस में और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावनी बनी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगेगा 2 करोड़ का 500 किलोवाट सोलर प्लांट : केवल सिंह पठानिया

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार का बड़ा कदम एएम नाथ।  शाहपुर, 2 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में 500 किलोवाट क्षमता का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सांसद मनीष तिवारी ने लिखा पत्र

गढ़शंकर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक पत्र लिखकर राज्य में चलने वाले उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गौतम ढाबे का एचआरटीसी द्वारा लाइसैंस रद्द : मामला सवारियों को महंगा खाना परोसने का

ऊना : बस यात्रियों को महंगा व गुणवत्ता वाला खाना न देने पर एचआरटीसी ने ऊना के गौतम ढाबे का लाइसैंस रद्द कर दिया है। अब एचआरटीसी की बसें रूट के दौरान इस ढाबे...
Translate »
error: Content is protected !!