100 करोड़ की हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

by

अमृतसर ।  बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल  और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बॉर्डर एरिया में हेरोइन बरामद की है। इस दौरान अमृतसर में 20 किलो हेरोइन सहत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक मुख्य सरगना भी शामिल है।

बीओपी गोगा के इलाके में सीमावर्ती गांव भिंडी औलख के खेतों में 100 करोड़ की हेरोइन सहित 4 तस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान साहिबजीत सिंह उर्फ ​​साहिब और राजविंदर सिंह उर्फ ​​गोलू दोनों अमृतसर के ओल्ड नारिंगढ़ के रहने वाले, आशु शर्मा उर्फ ​​आशु निवासी अमृतसर छेहरटा, और एक 17 साल का नाबालिग निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी मारुति ब्रेजा कार और 2 मोटरसाइकिलें भी जब्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर इस कार्रवाई की पहली शुरुआत में ज्वाइंट टीमों की तरफ से एक स्थान पर नाका लगाया गया जहां तस्करों को पकड़ा गया। फिर उनकी शिनाख्त पर उसे लोकेशन पर जाकर हेरोइन की खेप ट्रेस की गई जहां पर ड्रोन की तरफ से फेंकी गई थी। सभी तस्कर छेहरटा इलाके के रहने वाले हैं और पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर ड्रोन के जरिए खेप मंगवा रहे थे। फिलहाल तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की तलाश की जा रही है।

पंजाब पुलिस डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जुड़े थे और पूरे इलाके में ड्रग्स की खेप की डिलीवरी और डिस्ट्रीब्यूशन का कोऑर्डिनेशन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीमा पार हैंडलर्स की पहचान करने, सप्लाई रूट का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एसपी ANTF बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि वे ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की खेप लेने के लिए बॉर्डर इलाके में गए थे। इनपुट पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, ANTF और BSF की एक संयुक्त टीम ने एक रणनीतिक स्थान पर नाका लगाया और अपराध में इस्तेमाल की गई ब्रेज़ा कार के साथ सभी 4र आरोपियों को सफलतापूर्वक पकड़ लिया ।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर, पुलिस स्टेशन भिंडी सैदां, जिला अमृतसर के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बीओपी गोगा में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान, भिंडी औलख गांव के पास खेतों से पांच पैकेट में पैक 19.980 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में, पुलिस स्टेशन ANTF, SAS नगर में NDPS एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत केस FIR नंबर 06, तारीख 06.01.2026 दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वार्ड नंबर 21 में गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर के वार्ड नंबर 21 में स्थानीय विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इलाके के निवासियों की...
article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय कराटे मुकाबले में धमाई स्कूल की छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 फरवरी : शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय कराटे टूर्नामेंट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्खोवाल बीहड़ां में आयोजित किये गये। इन मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी...
article-image
पंजाब

लंपी स्किन रोग प्रभावित मृत पशुओं का एक लाख तथा बीमार हुए पशु का 50 हजार रुपये प्रति पशु दिया जाए मुआवजा

लंपी स्किन रोग तथा गन्ने के भाव तथा बकाया अदायगी के लिए डिप्टी स्पीकर को सौंपा मांगपत्र गढ़शंकर: 5 सितम्बर: संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा दर्शन सिंह मट्टू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए RTO में टेस्ट देना जरूरी नहीं होगा

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 1 जून 2024 से कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें एक नियम ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से जुड़ा है। दरअसल, 1 जून से अब...
Translate »
error: Content is protected !!