100 ग्राम अधिक वजन के चलते डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट : फैसले के खिलाफ करेंगे अपील- भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह का बयान

by

पेरिस ओलंपिक में मेडल की रेस से बाहर होने के बाद विनेश फोगाट काफी हताश हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें चैंपियंस का चैंपियन बताया बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश को आप पर गर्व है, आप पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यही नहीं पीएम मोदी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा को फोन किया और उनसे इस बारे में जानकारी ली। साथ ही पीएम ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराएं, अगर इससे विनेश फोगाट को मदद मिलती है।

फैसले के खिलाफ करेंगे अपील : इस बीच भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करण भूषण सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट के डिसक्वालिफिकेशन से देश को भारी नुकसान हुआ है। इसके खिलाफ हम अपील करेंगे। बता दें कि करण भूषण सिंह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं।

भारत से छिना मेडल : बता दें कि आज विनेश फोगाट का 50 किलोग्राम वर्ग के फ्रीस्टाइल वर्ग में अमेरिका की खिलाड़ी से मुकाबला होना था। ऐसे में भारत का एक मेडल पक्का था, गोल्ड या सिल्वर में से एक मेडल आना तय हो गया था। लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले विनेश को डिसक्वालिफाई कर दिया गया है।

पेरिस ओलंपिक आप सांसद संजय सिंह ने किया ओलम्पिक के बहिष्कार का आह्वान, कहा-‘राष्ट्र का अपमान :
महावीर फोगाट का बयान : विनेश फोगाट के चाचा चचा महावीर फोगाट ने कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद थी, नियम जरूर हैं, लेकिन 50-100 ग्राम अधिक वजन के बाद भी खिलाड़ियों को खेलने दिया जाता है। मैं देश के लोगों से कहना चाहूंगा कि वो निराश ना हों, एक दिन वह जरूर मेडल लाएगी। मैं उसे अगले ओलंपिक के लिए तैयार करूंगा।

<किसे मिलेगा सिल्वर मेडल : नियमों के अनुसार अगर फाइनल मुकाबले से कोई खिलाड़ी डिसक्वालिफाई होता है तो सिल्वर मेडल किसी को नहीं दिया जाता है। जो फाइनल मुकाबले में दूसरा खिलाड़ी होता है उसे गोल्ड मेडल मिलता है। साथ ही जो खिलाड़ी अयोग्य करार दिया जाता है, वह अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रहता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 राउंड चलीं गोलियां : जालंधर में गैंगस्टर सोनू खत्री के 2 गुर्गे पुलिस एनकाउंटर में जख्मी

जालंधर :   जालंधर में  सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. सिटपुलिस की टीम ने के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर सोनू खत्री के दोनों गुर्गे जख्मी हो...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह अकादमी ने जेसीटी अकादमी फगवाड़ा को 3-1 से हराया

गढ़शंकर : पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 37वीं जेसीटी पंजाब सुपर फुटबॉल लीग मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर ओलंपियन जरनैल...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सैकंडरी सकूल धमाई में साहिबजादों का शहादत दिवस मनाया

गढ़शंकर । शिक्षा विभागों की हिदायतों व जिला शिक्षा अफसर होशियारपुर के दिश निर्देशों पर प्रिसीपल पूनम शर्मा की अगुआई में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल धमाई गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा: टांडा में देह व्यापार का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार, 2 युवतियां रैस्क्यू

एएम नाथ। कांगड़ा : कांगड़ा में जिस्मफरोशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां टांडा मेडिकल कॉलेज रोड पर स्थित माउंटेन जेम गेस्ट हाउस में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा...
Translate »
error: Content is protected !!